फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष ने सीआरएसयू में प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनावों की उठाई मांग

एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष ने सीआरएसयू में प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनावों की उठाई मांग

Tue, 07 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष ने सीआरएसयू में प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनावों की उठाई मांग
एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष ने सीआरएसयू में प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनावों की उठाई मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा के नेतृत्व में एनएसयूआई के प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश में प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविघालय पहुंचे। जहां छात्र नेताओं ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष चुनावों का फर्क बताकर सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाया।
एनएसयूआई ने सभी राजनीतिक छात्र संगठनों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ज्वाइंट स्टूडेंट्स एक्शन कमेटी का हिस्सा बनाने के लिए निमंत्रण दिया। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्र राजनीति को बहाल करने की आड़ में अपना एजेंडा लागू करना चाहती है। सत्तु़ ढांडा ने कहा कि दिल्ली, पंजाब और राजस्थान की तर्ज पर सीधा चुनाव करवाने की बजाए कालेज और विश्वविद्यालय प्रबंधन के हस्तक्षेप के साथ विभाग प्रतिनिधि सीआरडीआर चुनने और उनके माध्यम से अध्यक्ष बनाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। ऐसे में न तो विश्वविद्यालयों से कोई नया छात्र नेता पैदा होगा और न ही विद्यार्थियों की 22 साल पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन

जगबीर ढिगाना ने इनसो और एबीवीपी समेत प्रदेश के सभी छात्र संगठनों को एक मंच पर आने की अपील करते हुए कहा कि राजनीतिक दृष्टिकोण से हटकर केवल छात्रों की समस्याओं के समाधान हेतु ज्वांइंट स्टूडेंट एक्शन कमेटी का गठन करे। अगर प्रदेश में सक्रिय अन्य सभी छात्र दल चुनाव करवाने की इस प्रक्रिया का बहिष्कार करते हुए एक मंच पर आते हैं तो एनएसयूआई भी इन चुनावों का बहिष्कार करेगी। इस अवसर पर बलराज कंडेला, आकाश ढांडा, सुमित अहलावत, सत्यनारायण लाठर, संजीव उझाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed