{"_id":"5b3a76224f1c1b14588b45d2","slug":"11530557986-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल्क प्लांट में दही सयंत्र का उद्घाटन करने पहुंचे सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल्क प्लांट में दही सयंत्र का उद्घाटन करने पहुंचे सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने सोमवार को वीटा मिल्क प्लांट में आधुनिक दही संयंत्र का उद्घाटन किया। अब जींद से ही प्रदेश भर में वीटा की दही सप्लाई की जाएगी। यहां से प्रतिदिन करीब पांच हजार लीटर दही का उत्पादन कर आधुनिक पैकिंग के साथ बाजार में उतारा जाएगा।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए ग्रोवर ने कहा कि सहकारी बैंकों से आम किसानों को नहीं राजनीतिक प्रभाव वाले लोगों को लोन दिया गया है। यही कारण है कि इस लोन की रिकवरी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने सहकारिता को सरकारी बना दिया। अब सरकार इन लोगों से लोन की रिकवरी के लिए दबाव बना रही है। ग्रोवर ने कहा कि सिर्फ चीनी बेचकर शुगर मिलों का घाटा कम नहीं किया जा सकता। इसके लिए सरकार ने 1100 करोड़ रुपये की एक योजना बनाई है। इसके तहत प्रदेश की सभी 11 सहकारी मिलों में बिजली संयंत्र से लेकर अन्य प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। वहीं जिन चीनी मिलों के पास अतिरिक्त जगह पड़ी है, वहां गोदाम आदि बनाकर कमाई की जाएगी।
किसान व बाजार को जोड़ने का प्रयास
ग्रोवर ने कहा कि वीटा को निजी क्षेत्र के दुग्ध प्लांटों से हर मामले में आगे निकलने के लिए काम किया जा रहा है। किसान को सीधा बाजार से जोड़ा जा रहा है, जिससे उनकी आय बढ़ेगी। इसके लिए प्लांटों में वे सभी मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी जो अति नवीन तकनीक पर आधारित हैं। जींद के वीटा मिल्क प्लांट के आधुनिकीकरण के लिए नौ करोड़ 50 लाख रुपये का प्रस्ताव भी पास हो चुका है। इस अवसर पर उचाना की विधायक प्रेमलता, सफीदों के विधायक जसबीर देशवाल, सचिव जवाहर सैनी, अध्यक्ष अमरपाल राणा, पूर्व सांसद सुरेंद्र बरवाला, डॉ. राज सैनी, हरियाणा हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन डॉ. ओपी पहल, स्वामी राघवानंद, वीटा मिल्क प्लांट के सीईओ राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।