{"_id":"5aad60944f1c1bb1758b5faf","slug":"11521311892-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरएसयू को मिले तीन नए कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरएसयू को मिले तीन नए कोर्स
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरएसयू को मिले तीन नए कोर्स
- इसी सत्र से शुरू होगी एमएससी केमिस्ट्री व फिजिक्स, अगले स्तर से चार वर्षीय इंटिग्रेटेड बीएड भी
- पहले से चल रहे कोर्सों के लिए नियमित स्टाफ की भी मिली मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
अब तक स्टाफ का टोटा झेल रहे सीआरएसयू को अब जल्द ही चार विषयों में नियमित स्टाफ की सुविधा मिल जाएगी। वहीं विवि में तीन नए कोर्स भी शुरू होंगे। दो कोर्स एमएससी केमिस्ट्री और फिजिक्स इसी सत्र से शुरू होंगे, जबकि चार वर्षीय इंटिग्रेटेड बीएड कोर्स अगले सत्र से शुरू किया जाएगा। इस पर चंडीगढ़ में हुई वित्त सचिव के साथ बैठक में मोहर लगी है।
शनिवार को विवि में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलपति प्रो. राजबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि वित्त सचिव के साथ मीटिंग में विवि का बजट भी बढ़ाया गया है। पहले विवि को प्रति वर्ष 20 करोड़ रुपये बजट मिलता था, जो अब 24 करोड़ कर दिया गया है। वहीं विवि में पहले से चल रहे कोर्स एमकॉम, एमए इतिहास, एमए इकोनॉमिक्स व एमएससी गणित के लिए भी स्थायी शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी मिल गई है।
12वीं के बाद ले सकेंगे दाखिला
कुलपति के अनुसार चार वर्षीय इंटिग्रेटेड बीएड कोर्स में विद्यार्थी 12वीं के बाद दाखिला ले सकेंगे। इसके तहत विद्यार्थी को बीए व बीएड एक साथ करवाया जाएगा।
विज्ञापन
मिलेगा प्लेसमेंट ऑफिसर
कुलपति के अनुसार विश्वविद्यालय को जल्द ही प्लेटसमेंट, काउंसिसिंग ऑफिसर भी मिलेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभाग के समक्ष जोरदार मांग उठाई ताकि विद्यार्थियों को प्लेसमेंट भी मिल सके।
खराब परीक्षा परिणाम की होगी जांच
शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान विवि प्रबंधन खराब परीक्षा परिणाम के चलते बैकफुट पर नजर आया। गौरतलब है कि कई विषयों में खराब परीक्षा परिणाम का मुद्दा मीडिया में आने के बाद विवि प्रबंधन से जवाब देते नहीं बन रहा। इस पर कुलपति प्रो. आरबी सोलंकी ने कहा कि इसके लिए एक कमेटी गठन किया जाएगा, जो पूरे मामले की जांच करेगी। यदि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में कोई गड़बड़ हुई तो इसे ठीक किया जाएगा। यदि विवि के स्तर पर कोई खामी है तो इसके लिए तैयार की जाएगी।