फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जींद में होने वाली एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता का शैड्यूल जारी

जींद में होने वाली एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता का शैड्यूल जारी

Thu, 25 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
जींद में होने वाली एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता का शैड्यूल जारी
जींद में होने वाली एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। प्रदेश के खेल विभाग द्वारा 19, 20 व 21 फरवरी को एकलव्य स्टेडियम में एक करोड़ रुपये ईनाम वाली कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। हालांकि प्रतियोगिता जींद में करवाने का फैसला खेल विभाग करीब 20 दिन पहले ले चुका है, लेकिन इसकी तरीखों को अंतिम रूप अब दिया गया है। खेल विभाग ने जिला प्रशासन को तीन दिन पहले पत्र भेज कर तैयारियां शुरू करने को कहा है।
एक करोड़ रुपये इनाम वाली यह कबड्डी प्रतियोगिता खेल विभाग द्वारा दो साल पहले ही शुरू की गई है। पिछली बार यह मुकाबला सोनीत में हुआ था और हरियाणा की टीम विजयी रही थी। हालांकि इस बार के लिए अभी प्रशासन के प्राप्त पत्र में साफ नहीं किया गया है, लेकिन पिछली बार प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को एक करोड़, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 लाख व तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 25 लाख रुपये का ईनाम दिया गया था। बहरहाल खेल विभाग का पत्र आने के बाद प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रतियोगिता में देश भर से आठ टीमें भाग लेेंगी। अब प्रशासन ने खिलाड़ियों और अधिकारियों को ठहराने के लिए होटलों की तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन को इस आयोजन के लिए कम से कम 100 कमरों की जरूरत होगी। इसके लिए जींद के सभी होटल और यहां मौजूद सुविधाओं की जानकारी प्रशासन ने जुटा ली है।
विज्ञापन

बॉक्स
राष्ट्रपति स्तर की हस्ती को मुख्य अतिथि बनाने की योजना
इतनी बड़ी राशि वाली खेल प्रतियोगिता के लिए खेल विभाग राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति को मुख्यातिथि बनाने के लिए प्रयास कर रहा है। हालांकि इसमें अभी तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
शुरू कर दी हैं तैयारियां
इस प्रतियोगिता के लिए प्रदेश सरकार से पत्र आया है। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसडीएम को प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए नोडल अफसर बनाया गया है। जल्द ही प्रशासन सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर तैयारियां शुरू करेगा।
-अमित खत्री, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed