{"_id":"5a1718454f1c1b6a678bd829","slug":"11511462981-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 साल बाद फिर रानीतालाब में बोटिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 साल बाद फिर रानीतालाब में बोटिंग शुरू
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। तमाम स्पॉट होने के बावजूद पर्यटन के क्षेत्र में पिछड़ रहे जींद में जिला प्रशासन ने बेहतरीन पहल की है। इसके तहत वीरवार से ऐतिहासिक रानी तालाब में बोटिंग शुरू की गई है। करीब 17 साल पहले भी रानी तालाब में बोटिंग शुरू की गई थी, लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते यह बंद हो गई थी। अब फिर से रानी तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का फैसला लिया गया है। बोटिंग शुरू होते ही शहर के लोगों ने उत्साह दिखाया और पहले दिन काफी संख्या में लोग यहां पहुंचे। डीसी अमित खत्री ने वीरवार सुबह हरी झंडी दिखाकर बोटिंग शुरू की। डीसी ने कहा कि जींद के रानी तालाब को पर्यटन की दृष्टि से नया आयाम देने के लिए बोटिंग शुरू की गई है।
सुरक्षा का लिया जायजा
रानी तालाब में फिलहाल करीब नौ फुट तक पानी भरा गया है। ऐसे में यहां बोटिंग के लिए आने वाले लोगों की सुरक्षा का जायजा भी डीसी अमित खत्री ने लिया। उन्होंने ठेकेदारों को आदेश दिए कि सुरक्षा की दृष्टि से तमाम प्रकार की आवश्यक वस्तुएं व उपकरण रखें ताकि कोई दुर्घटना नहीं घट सके। उन्होंने कहा कि इस काम में प्रशिक्षित लोगों को लगाया जाए। प्रथम चरण में रानी तालाब में छह कश्तियां छोड़ी गई हैं।
बोटिंग को बनाया यादगार
बोटिंग शुरू होते ही लोगों ने यहां इसके प्रति जोश दिखाया, वहीं बोटिंग को यादगार भी बनाया। बोटिंग के दौरान युवाओं ने सेल्फियां लेकर इसको यादगार बनाया। आने वाले दिनों में बोटिंग के लिए भीड़ बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
रात को दिखेगी मनोहर छटा
पर्यटन की दृष्टि से बोटिंग को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने यहां काफी प्रयास किए हैं। रानी तालाब के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यहां रंगीन फव्वारे भी लगाए गए हैं। यह रंगीन दृश्य लोगों को आकर्षित करेंगे।