फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   फाइनल में बनाई जगह

फाइनल में बनाई जगह

Mon, 13 Nov 2017 11:35 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
फाइनल में बनाई जगह
खो-खो में कसूहन और डीएन घोघड़िया ने टॉस जीत कर फाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन उचाना द्वारा सरस्वती स्कूल घोघड़िया में आयोजित खेल महाकुंभ के तीसरे दिन भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तीसरे दिन खेल महाकुंभ का शुभारंभ समाज सेवी गुरमेल सिंह ने किया। रस्सा-कस्सी, खो-खो, कबड्डी में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खंड के 21 स्कूलों से एक हजार से अधिक विद्यार्थी पहुंचे है।
वक्ताओं ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवा गांव, प्रदेश का नाम रोशन कर सकते है। स्कूल स्तर पर होने वाले खेल खिलाड़ियों की खेल के क्षेत्र में मंजिल प्राप्त करने की पहली सीढ़ी होती है। युवाओं को चाहिए कि वो मन लगाकर खेले ताकि वो खेल के क्षेत्र में निरंतर उपलब्धियां हासिल करें। खेल कोई भी छोटा नहीं होता है। जो खेल पसंद हो उसको खेले ताकि उस खेल में उपलब्धियां प्राप्त की जा सकें। इस मौके फेडरेशन उचाना इकाई प्रधान संजय शर्मा कहसून, राजेश मौण, महाबीर बूरा, पवन, जगफूल ढिल्लो, जगपाल, रघुबीर बूरा, रघुबीर सिंह, प्रताप डूमरखां, विजेंद्र मांडी, भूपेंद्र गिल, बलजीत काकड़ोद, राजेश चहल, मा. वीरेंद्र,जय किशन आर्य, सोनू बूरा मौजूद रहे।
विज्ञापन



ये रहे परिणाम
लड़कियों के वर्ग में
खो-खो- पहली से दसवीं वर्ग में एसवी कहसून ने आर्य मांडी स्कूल को पांच अकों से हराया कर फाइनल में स्थान पाया। एसपीएस घोघड़िया का मुकाबला डीएन घोघड़िया के बीच हुआ। एसपीएस ने चार अंकों से मैच जीत कर फाइनल में स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों के वर्ग में
खो-खो- छठीं से आठवीं तक वर्ग में शिक्षा भारती छातर ने एमडीएन अलिपुरा को शिक्षा भारती छातर ने पांच अंकों से हरा कर फाइनल में जगह बनाई। डीएन घोघड़िया का मुकाबला एसपीएस घोघड़िया से हुआ। दोनों टीमों में कड़ा मुकाबला हुआ। तीन बार मैच बराबर अंक होने से टाई रहा। टॉस से डीएन घोघड़िया विजयी रहा।

कबड्डी- छठीं से आठवीं तक में डीएन घोघड़िया का मुकाबला एसबीएन काकड़ोद से हुआ। डीएन घोघड़िया ने एक तरफा मुकाबले में 32-12 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। एससीआर अलिपुरा का मुकाबला शिरड़ी साईं डोहाना खेड़ा से हुआ। एससीआर अलिपुरा ने एक तरफा मुकाबला में 35-6 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed