फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   खरीद नहीं होने से परेशान किसान

खरीद नहीं होने से परेशान किसान

Tue, 17 Oct 2017 10:58 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खरीद नहीं होने से परेशान किसान
किसान कैसे मनाएं दिवाली : पिरथी सिंह नंबरदार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। हलका विधायक पिरथी सिंह नंबरदार ने प्रदेश सरकार पर अपने सभी वायदों से मुकर जाने का आरोप लगाया। उन्होंने मंगलवार दोपहर बाद हलका प्रधान सुदेश चोपड़ा को लेकर मंडी का दौरा किया। मंडी में धान खरीद का जायजा लिया। दौरे के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 20 प्रतिशत नमी की धान को खरीदने का वायदा किया था।

लेकिन जब किसान की फसल मंडियों में आना शुरू हुई तो सरकार अपनी कही बात से मुकर रही है और 17 प्रतिशत की नमी वाली धान की खरीद नहीं कर रही। किसान कई दिनों से अपनी धान की फसल मंडी में लिए बैठा है इस स्थिति में किसान कैसे दिवाली मनाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने पीआर छह धान की सरकारी खरीद के बाद 72 घंटे में किसान की पेमेंट करने का वादा किया था। लेकिन दस दिनों के बाद भी किसानों को उनकी फसल का पैसा नहीं मिल रहा। इस मौके पर हलका प्रधान सुदेश, शहरी देशराज माटा, भगवान दास गर्ग, मियां सिंह सिहाग, बलदेव वाल्मीकि, बिट्टू नैन, नरेश दनौदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed