{"_id":"5974e7424f1c1b205d8b45f4","slug":"11500833602-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद के साथ विकास में भेदभाव का अरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के साथ विकास में भेदभाव का अरोप
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसी नेता ने लगाया सरकार पर जींद के साथ विकास में भेदभाव का अरोप
बोले, सीएम खट्टर को काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
प्रदेश सरकार पर विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए 26-27 को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी दी गई है। जींद विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे प्रमोद सहवाग ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जींद में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। हैबतपुर गांव की पंचायत ने मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए जमीन भी दे दी, लेकिन अभी तक मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी नहीं रखी गई है। वहीं सीएम जींद के मिनी बाईपास पर बनने वाले रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) का अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं करवा पाए। घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री ने की थी। मुख्यमंत्री ने जींद की जनता जर्नादन के साथ छलावा है। जनता जर्नादन की भावनाओं का सम्मान करते हुए कांग्रेस पार्टी ने विरोध का फैसला लिया है। सहवाग ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा था कि प्रदेश में अब बिजली के रेट नहीं बढ़ेंगे, लेकिन बढ़ा दिए। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान, मजदूर व व्यापारी की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। शिक्षा व चिकित्सा सेवाओं का बुरा हाल है। ऐसे में कांग्रेस मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर विरोध करेगी। इस दौरान पूर्व विधायक दयानंद शर्मा, सुमेर पहलवान, विकास पौड़िया मौजूद रहे।
फोटो नंबर
23जेएनडी25: पत्रकारों से बातचीत करते प्रमोद सहवाग।