{"_id":"5940387f4f1c1bfe0a8b4719","slug":"11497380991-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रूजर की चपेट में आए बाइक सवार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रूजर की चपेट में आए बाइक सवार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
शहर के जयंती देवी मंदिर के निकट क्रूजर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे को अंजाम देकर क्रूजर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात क्रूजर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
गांव लोहचब निवासी जयप्रकाश ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा जयनारायण व भतीजा शिवम सामान खरीदने के लिए बाइक पर सवार होकर जींद आए हुए थे। जब वह जयंती देवी मंदिर के निकट पहुंचे तो क्रूजर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में शिवम ने फोन करके बताया कि क्रूजर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाद में जब वह नागरिक अस्पताल में पहुंचे तो उसके बेटे जयनारायण को पीजीआई रोहतक रेफर किया जा चुका था, जिसकी रास्ते में मौत हो गई। शिवम को उपचार देकर चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी। हादसे की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।