{"_id":"5c8bf175bdec2214435fb16c","slug":"111552675189-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न मिला दो करोड़ युवाओं को रोजगार न ही आए खातों में 15 लाख: दिग्विजय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न मिला दो करोड़ युवाओं को रोजगार न ही आए खातों में 15 लाख: दिग्विजय चौटाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न मिला दो करोड़ को रोजगार, न ही खातों में आए 15 लाख : दिग्विजय
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा द्वारा केंद्र में सत्ता में आने से पहले हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया था। सभी के खातों में 15 लाख आने की बात भी कही थी। ऐसे कई वादे घोषणा पत्र में किए गए थे, जिसमें से कोई भी पूरा नहीं किया गया है। भाजपा की सोच हमेशा मतदाताओं को जात-पात, धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है। वह काकड़ोद गांव में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान दुर्जनपुर, उदयपुर, नचार खेड़ा, सुरबरा सहित विभिन्न गांवों के दौरे किए।
उन्होंने कहा कि उचाना हलके से ही प्रदेश का अगला सीएम बनेगा। जींद के लोगों ने उप चुनाव में साबित कर दिया है कि जो हमें बच्चों की पार्टी कहते थे उनको सबक सिखाने का काम मतदाताओं ने किया। इस अवसर पर कृष्ण राठी, विश्ववीर नंबरदार, नसीब घसो, महेंद्र लोधर, ज्ञानी तारखां, धर्मबीर श्योकंद, प्रवीण बुडायन, सूरजमल ग्रोवर, शमशेर नगूरां मौजूद रहे।
अंडरपास स्थानांतरण की मांग को लेकर धरना दे रहे दुकानदारों को दिया समर्थन
फाटक के पास पुल स्थानांतरण करो, रोजगार बचाओ कमेटी द्वारा 35 दिन से धरना दे रहे दुकानदारों से मिलकर दिग्विजय चौटाला ने अपना समर्थन दिया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि चौ. देवीलाल कहा करते थे कि अपने हक के लिए संघर्ष करना चाहिए। अपना रोजगार बचाने, बेघर होने से बचने के लिए दुकानदार संघर्ष कर रहे हैं। दुकानदारों का यह संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा। पहले भी सांसद दुष्यंत चौटाला ने अंडर पास को लेकर रेलवे के डीआरएम से बात की थी। दुकानदारों को बेरोजगार, बेघर होने से बचाने के लिए अगर रेल मंत्री से मिलने की जरूरत पड़ी तो रेल मंत्री से भी दुकानदारों को साथ लेकर मिला जाएगा।