{"_id":"5b3a75004f1c1b55578b4622","slug":"111530557696-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में सिखों पर हमले के विरोध में बंद रखे गुरुद्वारा के कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानिस्तान में सिखों पर हमले के विरोध में बंद रखे गुरुद्वारा के कार्यालय
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अफगानिस्तान में हुए आतंकी हमले में सिख समुदाय के लोगों की मौत के विरोध में सोमवार को एसजीपीसी के गुरुद्वारों में कार्यालय बंद रख कर अरदास की गई। गौरतलब है कि जिले के दो गुरुद्वारा धमतान साहिब और गुरुद्वारा तेग बहादुर एसजीपीसी के अधीन आते हैं। गुरुद्वारा तेग बहादुर के प्रबंधक परमजीत सिंह ने कहा कि अफगानिस्तान में मानवता पर हमला हुआ है। भारत को इस प्रकार के हमलों पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए ही खतरा है। इस दौरान अफगानिस्तान में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए विशेष अरदास की गई। इस दौरान जत्थेदार गुरजेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, बलविंद्र सिंह व निरंजन सिंह मौजूद रहे।