{"_id":"5a774f9e4f1c1b8c268b8665","slug":"111517768606-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के करींदें की हत्या करने वाला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके के करींदें की हत्या करने वाला काबू
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। आरा रोड पर शराब ठेेके के कारिंदे की गोली मार कर हत्या के के मामले में पुलिस की अपराध शाखा ने राम कॉलोनी निवासी आशु को काबू किया है। अभी मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों की पुलिस को तलाश है।
गौरतलब है कि पांच दिन पहले आरा रोड पर शराब ठेके के कारिंदे की हत्या बदमाशों से सिर्फ इसलिए कर दी थी कि उसने शराब पीने के लिए बदमाशों को पानी नहीं दिया था। अब तक यह ब्लांड मर्डर का मामला बना हुआ था। पुलिस ने धागा मिल के पास से आशु उर्फ आशुतोष को गिरफ्तार किया है। हालांकि गोली मारने का मुख्य आरोपी सूरज अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। सीआइए प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। इसके बाद आगे की पूछताछ की जाएगी। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आशु के तीन अन्य साथी सूरज, रविंद्र व एक अन्य युवक भी उसके साथ थे। यह चारों ही राम कॉलोनी निवासी हैं। घटना के समय सूरज ने गोली मारकर शराब ठेके के कारिंदे नरेश की हत्या की थी।