फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   22 फुट की गली, अवैध कब्जों से सिकुड़र रह गई तीन फुट

22 फुट की गली, अवैध कब्जों से सिकुड़र रह गई तीन फुट

Sat, 16 Dec 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
22 फुट की गली, अवैध कब्जों से सिकुड़र रह गई तीन फुट
नगर परिषद ने हटवाए अवैध कब्जे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
नगर परिषद ने विशेष अभियान चलाकर गली चुनौतिया नजदीक दखलिया मंदिर की गली में 20 मकानों के अवैध निर्माण तोड़े। कुछ के चबूतरे तोड़े तो दो के शौचालय और कुछ के रैंप भी ढहा दिए। नप ने गली को वापस चौड़ा किया और तोड़े गए चबूतरों का मलबा भी हाथों-हाथ हटवा दिया। ताकि दोबारा अवैध कब्जा न हो सके।
मोहल्ला चुनौतिया में अवैध कब्जे की समस्या बहुत पुरानी है। वर्ष 2013 में भी गली वासियों को इस बारे में नोटिस दिए गए थे। उस समय कुछ लोगों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाय। जिस कारण अवैध कब्जे हटाने का काम लटक गया। अब कोर्ट ने फैसला नगर परिषद के हक में दिया है।
विज्ञापन

फैसला हक में आने के बाद शुक्रवार को नगर परिषद ने अवैध कब्जे हटाओ अभियान चलाया। एक-एक कर करीब 15 मकानों के चबूतरे, घरों के बाहर बनाए रैंप व अन्य पक्के निर्माण तोड़े। इसके अलावा गली में बने दो शौचालय व अन्य निर्माण तोड़े गए। कुल करीब 20 मकानों पर कार्रवाई की गई। मामले में पटवारी सुरेश कुमार ने बताया कि यहां अवैध कब्जों की लंबे समय से शिकायत थी। कुछ ने कोर्ट केस किया था। अब कोर्ट का फैसला नप के हक में आया है। जिसके बाद यहां से अवैध कब्जे हटवाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में पटवारी सुरेश कुमार के अलावा जेई पंकज सिंह, जय कुमार व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
दुपहिया वाहनों का निकलना था मुश्किल
गली अतिक्रमण से सिकुड़कर करीब तीन फुट की रह गई थी। गली से स्कूटर भी बमुश्किल निकल पा रहा था। ऐसे में लोग परेशान था। नप के अवैध कब्जे हटाने के बाद गली का नजारा बदला-बदला है। अब गली में कार भी आसानी से जा सकती है। इस पर गली वासी भी खुश नजर आए। चबूतरे तोड़ने, रैंप टूटने का दुख तो था मगर गली चौड़ी होने की खुशी भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed