{"_id":"6a889e9fc6e7b8fc40077fb4","slug":"11-veteran-retired-employees-were-felicitated-jind-news-c-199-1-sroh1009-158866-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 11 वयोवृद्ध सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 11 वयोवृद्ध सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया
विज्ञापन
21जेएनडी06: रिटायर्ड कर्मचारी संघ की ओर से सम्मानित किए गए 80 वर्ष और इससे अधिक आयु के 11 वयोव
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। पुराने बस स्टैंड स्थित वर्कशॉप के पास मंदिर में शुक्रवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ की खंड कार्यकारिणी की ओर से 11 वयोवृद्ध सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता खंड प्रधान मास्टर कर्मबीर सिंह संधू ने की, जबकि संचालन खंड सचिव महेंद्र सिंह बिश्नोई ने किया।
समारोह में नफे सिंह मलिक पौली, हवा सिंह जुलानी, रतनलाल, भीम सिंह ढांडा खेड़ी, कपूर सिंह छात्तर, राजेंद्र सिंह सहारण जुलानी, कर्मचंद, पूरण राम, भान सिंह बहबलपुर, रामचंद्र ढिल्लों डाहोला और अभेराम रूपगढ़ को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला सचिव राजकुमार श्योकंद, राज्य कमेटी की ओर से छज्जूराम नैन समेत अन्य पदाधिकारियों ने बुजुर्ग कर्मचारियों को सम्मानित किया।
मांग की गई कि निजी बसों के साथ रोडवेज की वोल्वो और एसी बसों में भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए आधा किराया माफ किया जाए। समारोह में कोरोना काल में रोके गए 18 माह के महंगाई भत्ते के एरियर का ब्याज सहित भुगतान करने, मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करने और 65 वर्ष की आयु पर मूल पेंशन में 10 प्रतिशत तथा 75 वर्ष के बाद 20 प्रतिशत वृद्धि करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
इसके अलावा कम्यूटेशन की राशि 11 वर्ष तक काटने, चारों श्रम संहिताओं को समाप्त करने, किसानों को फसलों के उचित दाम देने, निजीकरण पर रोक लगाने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग भी रखी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि इन मांगों को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारी एकजुट होकर संघर्ष जारी रखेंगे।