{"_id":"68b21bc27e1386402d0197a7","slug":"11-feet-live-painting-became-an-attraction-in-ganpati-festival-jind-news-c-199-1-jnd1002-140055-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गणपति महोत्सव में 11 फुट का लाइव पेंटिंग बना आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गणपति महोत्सव में 11 फुट का लाइव पेंटिंग बना आकर्षण
Sat, 30 Aug 2025 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
29जेएनडी11-भगवान गणपति की पेंटिंग बनाते हुए चित्रकार दीपक कौशिक। स्रोत संस्था
जींद। रिद्धि सिद्धि क्लब की ओर से आयोजित पांचवें गणपति महोत्सव के दूसरे दिन कला और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। सोल एंड स्पिरिट आर्ट सोसाइटी के पांच कलाकारों ने इस अवसर पर दूसरी बार 11 फुट ऊंची भगवान गणपति की भव्य लाइव पेंटिंग तैयार कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
चमकदार रंगों से सजी यह कृति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बनी रही। इस रचना को प्रसिद्ध मूर्तिकार प्रदीप कुमार, नवीन मरीचि, सुमित आर्य, दीपक कौशिक और मोहित बब्बर ने सामूहिक रूप से तैयार किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने किया।
उन्होंने कलाकारों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि जींद नगर के लिए यह गर्व का विषय है कि यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रतिभा से सामाजिक आयोजनों को नई ऊंचाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
भजन संध्या में अमृतसर से आए भजन गायक मणि लाडला ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इस दौरान चित्रकारों ने मंच पर ही मणि लाडला का लाइव चित्र बनाकर उन्हें भेंट किया।
कार्यक्रम संयोजक दीपक कौशिक ने कहा यह इस पेंटिंग का दूसरा संस्करण है और उन्हें खुशी है कि कलाकारों ने फिर से अपनी प्रतिभा से भगवान गणपति का भव्य स्वरूप पेश किया। रिद्धि सिद्धि क्लब की ओर से आयोजित पांचवें गणपति महोत्सव में जनता की उपस्थिति और उत्साह देखकर यह स्पष्ट होता है कि इस आयोजन ने नगर में कला और भक्ति के बीच अनूठा संगम स्थापित किया है। इस मौके पर क्लब के संरक्षक राजन चिलाना, नीरज मिगलानी और एडवोकेट सुभाष अनेजा भी मौजूद रहे।