{"_id":"6176f0ab1f747e133b18ba92","slug":"11-dengue-positives-found-number-reached-168-jind-news-rtk628094248","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 डेंगू पॉजिटिव मिले, संख्या पहुंची 168","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 डेंगू पॉजिटिव मिले, संख्या पहुंची 168
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय हिसार से नौ लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली जबकि करनाल से भी दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। अब तक जिले के 168 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आ चुकी है।
डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि हिसार से मिली रिपोर्ट के अनुसार पांडु पिंडारा निवासी 72 वर्षीय महिला, रेलवे कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी, गांव लुदाना निवासी 28 वर्षीय युवक, गांव बुडायन निवासी 30 वर्षीय युवक, अलेवा निवासी 35 वर्षीय युवक, संडील गांव निवासी 30 वर्षीय युवक, जुलाना निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, लुदाना निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, ढाबी निवासी 20 वर्षीय युवक, अर्बन इस्टेट जींद निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में इस समय नौ डेंगू पॉजिटिव मरीज दाखिल हैं। डॉ. बागड़ी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी को अपने घर की सफाई पर ध्यान देना चाहिए। डेंगू का मच्छर दिन में काटता है, इसलिए विशेषकर दिन में लोग आधी बाजू के कपड़े पहनते हैं, जिससे मच्छर उनको काट लेता है। इसलिए लोगों को पूरी बाजू के कपड़े तथा पैरों में जुराब पहननी चाहिए। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले के विभिन्न गांवों तथा शहर की विभिन्न कॉलोनियों में जाकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया।