फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   105 quintals of mustard was purchased at private bid in Anaj Mandi

Jind News: अनाजमंडी में 105 क्विंटल सरसों की प्राइवेट बोली पर हुई खरीद

Sun, 23 Mar 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
105 quintals of mustard was purchased at private bid in Anaj Mandi
22जेएनडी20: शहर की नई अनाजमंडी में प्राइवेट दुकान पर सरसों का वजन करते मजदूर। आढ़ती
जींद। शहर की अनाजमंडी में शनिवार को 105 क्विंटल सरसों की प्राइवेट बोली पर खरीद हुई। सरसों अलग-अलग किसानों की 5600 से 5800 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। अब तक मंडी में 452 क्विंटल सरसों की प्राइवेट व सरकारी दुकान पर खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

शहर की अनाजमंडी में हैफेड की सरकारी दुकान पर सरसों की खरीद की जा रही है। इस दुकान पर अब तक एक ही किसान ने सरसों बेची है। इसके अलावा प्राइवेट बोली पर ही किसान सरसों बेच रहे हैं। इसका कारण यह है कि जो किसान प्राइवेट बोली पर सरसों बेच रहे हैं। उन्होंने अपनी फसल का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवाया है।
विज्ञापन

इसके चलते हैफेड को सरसों खरीद का इंतजार बना हुआ है। निजी दुकानों पर सरसों की खरीद आते ही हो रही है। इसमें नमी की मात्रा की जांच कर दुकानदार सरसों खरीदते हैं। मार्केट कमेटी सचिव संजीव कुमार ने बताया कि जिन किसानों ने फसल का पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। वह सरकारी दुकान पर बेच सकते हैं। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed