फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पांच साल में 75 हजार नौकरियां देकर बनाएंगे रिकॉर्ड: मनोहर लाल

पांच साल में 75 हजार नौकरियां देकर बनाएंगे रिकॉर्ड: मनोहर लाल

Mon, 18 Mar 2019 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
पांच साल में 75 हजार नौकरियां देकर बनाएंगे रिकॉर्ड: मनोहर लाल
पांच साल में 75 हजार नौकरियां देकर बनाएंगे रिकॉर्ड : मुख्यमंत्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। भाजपा की प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में पहली ऐसी सरकार होगी, जो अपने पांच साल के कार्यकाल में 75 हजार नौकरियां देकर रिकार्ड बनाएगी। साढ़े चार साल के शासनकाल में 64 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं। आने वाले छह महीने में 10 हजार से अधिक नौकरियां दी जाएंगी। भाजपा सरकार ने सोच बदलने का काम किया है। आज पढ़ाई करने वाले युवाओं को नौकरी मिल रही है। अब से पहले की सरकारों में योग्यता पर नहीं, बल्कि सिफारिश, रुपयों पर नौकरी मिलती थी। उक्त बातें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डूमरखां कलां गांव में जनसंपर्क अभियान के तहत जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि हर कार्य में आज पारदर्शिता आई है। वो जो कहेंगे वही करेंगे। जो करेंगे वही बताएंगे। झूठे वादे, घोषणा न तो कभी की है न ही करेंगे। मेरी सोच जन सेवा की रही है। बिना भेदभाव के पूरे प्रदेश में विकास करवाने की सोच के तहत काम किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि पहले गांव में दो विरोधी खेमे होते थे। एक खेमा जिसका वोट देता था, दूसरा उसके खिलाफ वोट करता था। समय के साथ अब यह सोच बदलती जा रही है। अब तो लोग इस सोच पर वोट देते हैं कि चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार क्या करेगा। किस पार्टी में जाएगा, पार्टी का काम करने का तरीका क्या है। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर आज मतदाता वोट देता है।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक जसबीर देशवाल, डॉ. ओपी पहल, हरेंद्र डूमरखां, अमरपाल राणा, सज्जन श्योकंद, संजीव डूमरखां, दलबीर श्योकंद, ओमप्रकाश थुआ, विजेंद्र डूमरखां, कपिल श्योकंद, नसीब दनौदा, सज्जन चौधरी, रामनिवास दनौदा, अनूप श्योकंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर घर में हो सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार ऐसे उम्मीदवार को पांच अंक दिए, जिसके परिवार में कोई नौकरी करने वाला नहीं था। इसका शुरू में विरोध भी हुआ, लेकिन हमने इस फैसले को लागू किया। इस फैसले के बाद ऐसे 10 हजार युवाओं को नौकरी मिली जिनके परिवार में कोई नौकरी नहीं करता था। इनको अगर यह पांच अंक नहीं मिले होते तो हो सकता है यह आंकड़ा कम होता। सरकार ने ईमानदारी से नौकरी देने काम किया है। परिणाम घोषित होने के साथ ही उम्मीदवारों की नियुक्ति भी करवाई गई है।
बड़े नेता हैं भाजपा में आने को तैयार
मुख्यमंत्र ने कहा कि आज दूसरी पार्टियों के लोगों की भाजपा में शामिल होने की होड़ लगी है। लोग भाजपा में दौड़-दौड़कर आ रहे हैं। यह नेता कह रहे हैं टिकट देना है तो दे देना। नहीं देंगे तब भी तुम्हारे साथ रहेंगे। प्रदेश में आठ हजार तालाब ऐसे हैं, जो ओवरफ्लो होते हैं। चार हजार तालाब ऐसे हैं, जो पानी की कमी के कारण सूख जाते हैं। इनके सुंदरीकरण के लिए अलग से बजट इस बार बनाया गया है। दस हजार से ज्यादा आबादी वाले महाग्राम गांव में सीवर व्यवस्था बनाई जाएगी।
राजनीति गांव है डूमरखां कलां
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि डूमरखां कलां गांव राजनीति का गांव है। 1952 से शायद कोई भी ऐसा चुनाव नहीं है, जो हमने नहीं लड़ा हो। कुछ तो हमारे खिलाफ हैं, बाकी सब हमारे पक्ष में हैं। राजनीति का मजा भी तब ही आता है, जब कुछ लोग खिलाफ हों। जो हमारे पक्ष हैं वो ही हमारी ताकत हैं। इनकी वजह से ही चुनाव जीतते हैं। आज केंद्र में अगर मंत्री हूं, तो इनकी वजह से हूं। प्रेमलता जींद जिले की पहली विधायक बनी हैं, जो डूमरखां कलां गांव से हैं। डूमरखा कलां, डूमरखां खुर्द पहले ही आदर्श गांव हैं। भाजपा ने जो मेरे को मान-सम्मान दिया है, उससे गांव, हलके का मान बढ़ा है। पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में 26 मंत्री हैं, जिनमें सबसे अधिक उम्र का मैं हूं।

विधायक ने की परिवार के सदस्य को लोकसभा सीट देने की वकालत
विधायक प्रेमलता ने कहा कि उनका परिवार शुरू से ही राजनीति से जुड़ा रहा है। लोकसभा चुनाव में वह उम्मीद करती हैं कि उनके परिवार से ही किसी को टिकट मिले। यह तो पार्टी को तय करना है कि वो हिसार, सोनीपत, रोहतक में से कौन सी सीट पर उनके परिवार के सदस्य को टिकट देती है। वह अपनी अरदास लगा सकते हैं, टिकट मिलेगी या नहीं यह फैसला पार्टी को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed