फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का फूकां पुतला

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का फूकां पुतला

Sun, 09 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का फूकां पुतला
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में बाइक से पेट्रोल निकालकर सरकार पुतला फूंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पेट्रोल-डीजल व गैस की बढ़ रही कीमतों के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दो अलग-अलग गुटों में भाजपा सरकार का पुतला फूंक कर रोष जताया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टाउन हाल पर प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव महावीर कम्प्यूटर ने किया। यहां सिर्फ 21 लोग पहुंचे। यह कार्यक्रम आसपास के लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
महावीर कंप्यूटर के नेतृत्व में जब प्रदेश व केंद्र सरकार का पुतला जलाना चाहा तो नेताओं को माचिस ही नहीं मिली। इस पर किसी से माचिस मांगी और कांग्रेसी नेता डॉ. सुरेश देव कौशिक ने पुतलों को आग लगानी चाही। काफी देर के प्रयास के बाद भी जब पुतलों ने आग नहीं पकड़ी तो कार्यकर्ताओं ने चौक पर खड़ी लोगों की बाइक से पेट्रोल निकाला और पुतलों पर डाला। इसके बाद पुतले जलाए गए। महावीर ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से महंगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा पेट्रोल, डीजल व गैस आम आदमी की जरूरत है। भाजपा सरकार ने बेहताशा बढ़ोतरी करके गरीब आदमी की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने चुनाव के समय देश की जनता को झूठे वायदे करके झांसे में लेकर जनता को फांस लिया और सत्ता हथियाने का कार्य किया। इस अवसर पर उनके साथ वेद प्रकाश गर्ग, डॉ. सुरेश गर्ग, रामफल फौजी, बजरंग गर्ग, विनोद सिंगला, मदन लाल बतरा, रामू जैन, सुरेश, सोनू, रविंद्र पांचाल, भीम सैन, राहुल गोयल, दीपक सिंगला, सुरेश गर्ग, सतीश बंसल, मनोज, राजेश पंवार, बिट्टू सैनी, सुमित ग्रोवर मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने पूरा नहीं किया वादा : दीपक
कांग्रेस युवा प्रदेशाध्यक्ष दीपक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल पदार्थों की कीमत कम होने के बावजूद पेट्रोल व डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। जिसने आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। मोदी सरकार देश की जनता को पेट्रोल, डीजल व गैस की कम कीमतें लागू करने का वादा करके सत्ता में आई थी, लेकिन पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देना व बेरोजगार युवाओं को भत्ता को भत्ता देना के वादे भी पूरे नहीं कर पाई। इस कारण आज हर वर्ग प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का शिकार है। इसके विरोध में कांग्रेस युवा पार्टी ने मोदी सरकार का पुतला फूंककर रोष प्रकट किया। इस अवसर पर अमित, दीपक, विनय व गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed