फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मेरा नाम राज्यसभा के लिए चला था, लेकिन पता नहीं क्या हुआ कोई टिप्पणी नहीं करुंगा : जांगड़ा

मेरा नाम राज्यसभा के लिए चला था, लेकिन पता नहीं क्या हुआ कोई टिप्पणी नहीं करुंगा : जांगड़ा

Sun, 15 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
मेरा नाम राज्यसभा के लिए चला था, लेकिन पता नहीं क्या हुआ कोई टिप्पणी नहीं करुंगा : जांगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा का राज्यसभा नहीं जाने का दर्द पत्रकारों के सामने छलका। हालांकि उन्होंने पिछड़े वर्ग को भाजपा द्वारा पूरा मान सम्मान देने की बात कही। शनिवार को जींद पहुंचे जांगड़ा ने सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी, लेकिन उनके राज्यसभा नहीं जा सकने के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि उनका नाम चल रहा था, लेकिन उन्हें नहीं पता क्या हुआ। इस दौरान भीड़ में खड़े एक कार्यकर्ता ने कहा कि सांसद रमेश कौशिक ने उनका टिकट कटवा दिया। इस पर जांगड़ा ने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।
पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों ने रामचंद्र जांगड़ा से सवाल किया कि पिछली सरकारों ने अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग से लोगों को राज्यसभा में भेजा, लेकिन वर्तमान सरकार में उनका नाम आने के बावजूद उनको टिकट नहीं मिला। इस पर जांगड़ा ने कहा कि उनका नाम राज्यसभा के लिए चल रहा था, लेकिन पता नहीं संगठन ने क्या सोचा है। इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। ऐसे में पास ही खड़े लोगों में से गतौली गांव निवासी कैप्टन हरिओम ने कहा, ‘चेयरमैन साहब! सांसद रमेश कौशिक ने आपका टिकट कटवाया है। उन्होंने कहा कि जांगड़ा समाज के वोट सिर्फ दो प्रतिशत हैं।’ इस पर जांगड़ा ने उन्हें बीच में रोक दिया और कैप्टन हरिओम की बात पर भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, जिला प्रधान अमरपाल राणा, हरियाणा हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन डॉ. ओपी पहल, नगर परिषद के उपप्रधान सुभाष जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन

पिछली सरकार ने नहीं किया काम
जांगड़ा ने कहा कि पिछली सरकार ने निगम में काम नहीं किया। पिछली सरकार में प्रदेश में निगम के तहत महज एक करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि वर्तमान सरकार के दौरान अकले जींद जिले में पिछड़े वर्ग के लोगों को छह करोड़ रुपये के काम धंधे शुरू करने के लिए दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण मजदूर बोर्ड में फिलहाल कम्यूनिस्टों व सीटू का कब्जा है। इससे मजदूरों को लाभ लेने के लिए उनको पैसे देने पड़ते हैं। ऐसे में अब भारतीय मजदूर संघ भी मजदूरों का पंजीकरण करेगा। इससे मजदूरों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि पंजीकृत मजदूरों के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाएं चला रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा टिकट में मेरी नहीं कोई भूमिका
राज्यसभा की टिकट न तो मैंने बांटी और न ही किसी के बारे कोई टिप्पणी की। यदि किसी कार्यकर्ता ने ऐसा बोला है तो यह उसकी सोच हो सकती है। इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं रही।
-रमेश कौशिक, सांसद, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed