फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कांग्रेस ने सदैव देश को तोडने और भाजपा ने देश को जोडने का किया काम

कांग्रेस ने सदैव देश को तोडने और भाजपा ने देश को जोडने का किया काम

Sat, 07 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने सदैव देश को तोडने और भाजपा ने देश को जोडने का किया काम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। हरियाणा प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास संघर्ष एवं बलिदान की गाथाओं से भरा हुआ है। इस पार्टी ने हमेशा देश को आगे बढ़ाने एवं समाज को जोड़ने की राजनीति की है, इसलिए कार्यकर्ताओं को पार्टी की नेक नीतियों के बारे में जनता को जागरूक करना चाहिए, ताकि विपक्षी पार्टियों का देश को तोड़ने का मंसूबा मन में ही रह जाए।

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलब्ध पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह जिला स्तरीय कार्यक्रम कैथल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इस अवसर पर भारत माता के जयकारों के बीच ध्वज को फहराया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1980 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मुंबई में पार्टी की स्थापना की थी। पार्टी का इतिहास इसकी स्थापना से वर्षों पहले का रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा देश को आगे ले जाने तथा जनता के कल्याण की भावना से काम किया है। कांग्रेस जैसे कई विपक्षी दल हमेशा देश को तोड़ने एवं समाज में भाईचारे को बिगाड़ने की फिराक में रहते हैं, लेकिन वह कभी भी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे। क्योंकि जनता ऐसे विपक्षी दलों की राष्ट्र विरोधी नीतियों से वाकिफ हो चुकी है। इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. ओपी पहल, स्वामी राघवानंद, सीता राम बागड़ी, संतोष दनौदा, रामफल शर्मा, जोरा सिंह बडनपूर, करतार सैनी, धर्मेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश थुआ, राजू मोर, राकेश रेढू, सोमदत्त शर्मा, सुरेश कौशिक, सुलेख डिड़वाडा समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed