फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मखंड में दौड़ लगाने गए युवक को मारी गोली

मखंड में दौड़ लगाने गए युवक को मारी गोली

Sat, 07 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मखंड में दौड़ लगाने गए युवक को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उचाना। मखंड गांव के राजकीय स्कूल में देर शाम को रेस लगाने के गए सोनू को मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गोली मार दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोली मारने वाला युवक मंखड गाव का ही रामनिवास बताया जा रहा है। गोली लगने से सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सोनू को उपचार के लिए बरवाला के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर शाम को नहर के पास राजकीय स्कूल में सोनू रेस लगाने के लिए जा रहा था। मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए। एक युवक मोटरसाइकिल स्टार्ट किए हुआ था। गांव का ही रामनिवास ने सोनू को गोली मार दी। इन्हें पकड़ने की कोशिश वहां मौजूद युवकों ने की लेकिन वो बाइक से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार रामनिवास आपराधिक प्रवृत्ति का है। इसके खिलाफ विभिन्न मामले भी पहले दर्ज है। थाना प्रभारी मंदीप कुमार ने बताया कि नहर के पास राजकीय स्कूल के मखंड गांव के सोनू को गांव के ही रामनिवास ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के चलते अभी सोनू के ब्यान नहीं हो पाए है। ब्यान होने के बाद ही पूरे मामले का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed