फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रंगारंग रही सफीदों तहसील की 50वीं वर्षगांठ की रात

रंगारंग रही सफीदों तहसील की 50वीं वर्षगांठ की रात

Fri, 29 Dec 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
रंगारंग रही सफीदों तहसील की 50वीं वर्षगांठ की रात
तू राजा की राजदुलारी मैं सिर्फ लंगोटे आला सूं पर थिरके कलाकार
विज्ञापन

सफीदों की 50वीं वर्षगांठ हिमाचल, दिल्ली और हरियाणवीं कलाकारों दिखाया जलवा
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। कस्बे के रामलीला मैदान में बुधवार रात को सफीदों तहसील की 50वीं वर्षगाठ धूमधाम से मनाई गई। स्थापना समारोह में विधायक जसबीर देशवाल, एसडीएम वीरेंद्र सांगवान, डीएसपी सुनील और भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में कलाकारों ने अनेकों देशभक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की। कार्यक्रम का आयोजन उपमंडल प्रशासन और हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था। कार्यक्रम की थीम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और देशभक्ति पर आधारित रही। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार महाबीर गुड्डू टीम के कलाकारों ने नृत्य और संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकार महाबीर गुड्डू ने प्रसिद्ध गीत तू राजा की राजदुलारी मैं सिर्फ लंगोटे आला सूं, भांग रगड़ के पिया करूं, मैं कुंडी सोटे आला सूं और सौ-सौ पड़ी मुसीबत बेटा मर्द जवान पै, भगत सिंह कदे जी घबरा ज्या बंद मकान मैं की दमदार प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। माहौल जब देशभक्ति से परिपूर्ण हो गया, जब भगत सिंह के गीत की प्रस्तुती के दौरान प्रस्तुती दे रहे कलाकार मंच के समक्ष बैठे अतिथि दीर्घा में तिरंगा लेकर पहुंच गए और अतिथियों को तिरंगा सौंप दिया। चारों ओर देशभक्ति की बयार बह गई। वहीं दिल्ली से विशेष तौर पर कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची हिमाचल की प्रसिद्ध नृत्यांगना प्रो. कमला कौशिक ने भी अपनी दमदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। इसके साथ-साथ हरियाणा की जानी मानी कलाकार कुमारी शिल्पा तिवारी और पूजा शर्मा ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

विधायक जसबीर देशवाल और जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने कहा कि एसडीएम वीरेंद्र सांगवान ने प्रशासनिक स्तर पर पहली बार सफीदों तहसील की वर्षगांठ को मनाकर बहुत ही अच्छा कार्य किया है। सफीदों तहसील इतिहास में एक विशेष स्थान रखती है, जिसके महाभारत काल से जुड़े होने के साक्ष्य भी मौजूद हैं। इस अवसर पर बीडीपीओ नरेश, ब्लॉक समिति चेयरमैन राकेश शर्मा, रामेश्वर दास गुप्ता, नपा प्रधान सेवाराम, वनिोद कंसल, मुख्याध्यापक अशोक गुप्ता, रणबीर बिटानी, बलवंत पांचाल, कविता शर्मा, हरिश शर्मा, पंकज भाटिया और प्रेम कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
28जेएनडी05: समारोह के दौरान प्रस्तुति देते हुए कलाकार।
28जेएनडी06 : कार्यक्रम में मौजूद विधायक व अन्य अतिथि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed