{"_id":"5a4538f94f1c1ba12d8bb32f","slug":"101514486009-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग की टीम ने छारा मारकर 30 गैस सिलेंडर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग की टीम ने छारा मारकर 30 गैस सिलेंडर पकड़े
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छापेमारी कर 30 गैस सिलेंडर पकड़े
जींद। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने गांव बिशनपुरा के निकट छापेमारी करके 30 गैस सिलेंडरों को पकड़ा है। गैस सिलेंडरों को कालाबाजारी के लिए गाड़ियों को भरा जा रहा था। टीम ने तीन गाड़ियों को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक धर्मपाल चहल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार दोपहर को एचपी गैस प्लांट से सूचना मिली कि गांव बिशनपुरा के निकट गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के लिए गाड़ियों में भरा जा रहा है। जब मौके पर छापेमारी की तो तीन गाड़ियों में रसाई गैस सिलेंडर भरे हुए थे। उनके कब्जे से 30 बड़े सिलेंडर व एक छोटा गैस सिलेंडर बरामद किया है। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गए।