फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एक हैंडपंप से सारा गांव भर रहा है पानी, सुखे पड़े वाटर सप्लाई के टैंक से सारा गांव बदहाल

एक हैंडपंप से सारा गांव भर रहा है पानी, सुखे पड़े वाटर सप्लाई के टैंक से सारा गांव बदहाल

Sun, 17 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
एक हैंडपंप से सारा गांव भर रहा है पानी, सुखे पड़े वाटर सप्लाई के टैंक से सारा गांव बदहाल
एक हैंडपंप से प्यास बुझा रहे ग्रामीण, सूखे पड़े वाटर टैंक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा।
ग्रामीणों और शिव युवा क्लब बनिया खेड़ा ने गांव में मीटिंग हुई। मीटिंग में गांव के आवश्यक मुद्दों पर चर्चाएं हुई। जिसमें गांव के आवश्यक व जरूरी कामों पर कार्य करवाने की मांग की फिर ग्रामवासियों व शिव युवा क्लब के सदस्यों ने मिलकर पीने के पानी की समस्या का जायजा लिया। शिव युवा क्लब के प्रधान दीपक ने बताया कि करीब सात-आठ सालों से गांव में पीने के पानी की बहुत ज्यादा समस्या चल रही है, जिससे पूरा गांव परेशान रहता है। ग्रामीणों को गांव से दूर जाकर पीने का पानी लाना पड़ता है। गांव में पीने के पानी के लिए पहले एक सबमर्सिबल होता था। पूरे गांव में पीने का पानी आता था और उससे अपने जीवन में प्रयोग करते थे, लेकिन अब गांव में एक ही हैंडपंप है। जहां से सारा गांव पानी भरता है और करीब दो से तीन घंटे लाइन में खड़े होकर पानी मिलता है। शिव युवा कल्ब के प्रधान दीपक ने बताया कि अगर हैंडपंप एक दिन भी खराब हो जाता है तो ग्रामवासी या ग्रामीण महिलाएं को दूसरे आस-पास के गांवों से पीने का पानी भरकर लाना पड़ता है।

दूषित पानी पीने पर मजबूर हैं लोग
उन्होंने बताया कि अगर घर में बुजुर्ग पुरुष या महिला है, तो उन्हें खराब, गंदा व दूषित पानी पीने पर मजबूर होना पड़ता है, क्योंकि गांव बनिया खेड़ा में न तो पीने का स्वच्छ पानी है और न ही आवश्यक कार्यों के प्रयोग के लिए। दीपक व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक साल से गांव के वाटर सप्लाई के टैंक खाली पड़े हैं, न तो उनमें पानी भरा जाता है और न ही उनकी सफाई करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण पहले भी कई बार पंचायत को अपनी समस्या से अवगत करवा चुके हैं। लेकिन पंचायत द्वारा हर बार आश्वासन दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से समस्या के समाधान की गुहार लगाई। इस दौरान सरपंच सुरेश कुमार, जय भगवान नम्बरदार, हरपाल, इंद्र सिंह, बिजेंद्र कुमार, बिशन सिंह, शिव युवा कल्ब से प्रधान दीपक कुमार, मुख्य सलाहकार कपिल देव, उपप्रधान डा. दीपक, विकास कुमार, सुनील कुमार, टिंकू कुमार, अमित, प्रवीण, रवि, कुलदीप, मुकेश, मंदीप, मोनू, सचिन, सुनील ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed