फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शहर में 26 एमएम बारिश, घरों में घुसा पानी

शहर में 26 एमएम बारिश, घरों में घुसा पानी

Fri, 09 Jun 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
शहर में 26 एमएम बारिश, घरों में घुसा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
मानसून से पहले हुई हल्की बारिश ने ही शहर की पानी निकासी की व्यवस्था की कलई खोलकर कर रख दी है। पहली ही बारिश में शहर के तमाम निचले हिस्सों के साथ-साथ पॉश कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर भी जलभराव रहा। इससे राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जींद शहर में महज 26 एमएम बारिश से निकासी की व्यवस्थाएं दम तोड़ गईं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
वीरवार सुबह करीब पांच बजे ही जिले में बूंदाबांदी शुरू हो गई और चार घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान शहर के कुछ हिस्सों में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए। दुर्गा कॉलोनी में कई घरों में पानी घुस गया और बेडरूम तक बारिश के पानी ने दस्तक दी। लोगों मेें पंप सैट लागकर घरों से पानी निकाला। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि यहां सीवरेज व्यवस्था सही काम नहीं करने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


यहां हुआ जलभराव
शहर की दुर्गा कॉलोनी, भटनागर कॉलोनी में हालात सबसे अधिक बदतर रहे। इसके अलावा रोहतक रोड, राम कॉलोनी, विजय नगर, पटियाला चौक, गरुद्वारा कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, स्कीम नंबर पांच-छह, शर्मा कॉलोनी, दया बस्ती, शिव कॉलोनी, राजेंद्र नगर, चौड़ी गली में आलम काफी खराब रहा। यहां गलियों ने तालाब का रूप ले लिया और लोगों को घरों से बाहर जाने के लिए पानी से ही निकलना पड़ा। वहीं बस स्टैंड के मुख्य गेट पर पान भरने से यात्रियों को बस स्टैंड के बाहर ही बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लघु सचिवालय में बाधित हुई व्यवस्था
बारिश के कारण लघु सचिवालय परिसर में बनी फोटोस्टेट की दुकानें भी बारिश के पानी से घिर गई। इससे अपने जरूरी काम के लिए आए लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कुछ देर के बाद दुकानदारों ने फोटो स्टेट मशीन ही दुकानों के पास सूखे स्थान पर रख कर काम शुरू किया।

दो घंटे बाधित रही बिजली
बारिश और तेज हवाओं के कारण सुबह नौ बजे से 11 बजे तक पूरे शहर की बिजली व्यवस्था बाधित रही। इससे लोगों को सुबह-सुबह जरूरी काम निपटाने में काफी दिक्कत हुई। हालांकि 11 बजे के बाद भी पूरे शहर में एक साथ बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। दोपहर बाद ढाई बजे के बाद ही अधिकतर क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।

फाइलों में दफन है शहर की निकासी योजना
जींद शहर की सीवरेज व्यवस्था करीब 40 साल पुरानी है। आबादी बढ़ने के बाद से इसमें कोई सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में जन स्वास्थ्य विभाग ने करीब चार साल पहले पूरे शहर के लिए नई योजना बनाई थी, लेकिन इसका मुख्यालय से स्वीकृति नहीं मिल सकी है। ऐसे में यह परियोजना फाइलों में ही दफन है।

निकलवा दिया पानी
शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की दिक्कत है। ऐसे में पंप लगाकर सभी स्थानों से पानी निकलवा दिया गया है। आने वाले मानसून के मौसम के लिए पंप सैट तैयार किए जा रहे हैं। लोगों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। बारिश के कुछ समय बाद ही पानी निकासी की व्यवस्था कर दी जाएगी।

हरभजन सिंह, एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग

बारिश के बाद गर्मी से राहत, फसलों को होगा फायदा
उचाना। कई दिनों से बढ़ रहे तापमान के बाद वीरवार अल सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कपास की फसल को फायदा होगा तो किसान बाजरा की फसल की बिजाई कर सकेंगे। तापमान बढ़ने से लोग कई दिनों से गर्मी से परेशान हो रहे थे। अब मौसम में बारिश के बाद ठंडक हुई है। बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली तो पुरानी मंडी में जल भराव के चलते आवागमन के दौरान लोगों को पानी से होकर आना-जाना पड़ा।

कहां कितनी बारिश
ब्लॉक बारिश एमएम
जींद 26
नरवाना 30
उचाना 29
जुलाना 09
सफीदों 25
पिल्लूखेड़ा 20

शहर में 26 एमएम बारिश, घरों में घुसा पानी
जलभराव के कारण शहरी क्षेत्रों में आफत
नरवाना में 30, जींद में 26 एमएम बारिश
जिले भर में अच्छी बारिश से गर्मी हुई फुर्र
आज भी बूंदाबांदी की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed