फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   10 thousand withdrawn from bank account by fraud

Jind News: धोखाधड़ी करके बैंक खाते से निकाले 10 हजार

Wed, 21 Jun 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 21 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
10 thousand withdrawn from bank account by fraud
सफीदों। नगर की एसबीआई ब्रांच में एक खाता धारक के खाते से एईपीएस के माध्यम से धोखाधड़ी करके 10 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शहर थाना सफीदों पुलिस ने अज्ञात के लोगों के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में नगर के हाट रोड निवासी एवं मार्केट कमेटी सुपरवाइजर मंजेश कुमार ने कहा कि उसका रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में वेतन खाता है। 30 मई की रात्रि बैंक की तरफ से उसके पास मैसेज आया कि उसके खाते से एईपीएस के माध्यम से 10 हजार रुपये निकाले गए हैं लेकिन उसके बैंक से कोई भी पैसा नहीं निकलवाया था। मंजेश कुमार ने कहा कि फ्रॉड करने वाला बार-बार से उसके खाते से पैसे निकालने के लिए कोशिश कर रहा है। शहर थाना पुलिस ने मंजेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed