फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   1.70 lakh cheated from retired bank officer on the pretext of shutting down sim

सिम बंद होने का झांसा देसिम बंद होने का झांसा देकर रिटायर्ड बैंक अधिकारी से 1.70 लाख ठगे

Fri, 21 Jan 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
1.70 lakh cheated from retired bank officer on the pretext of shutting down sim
जींद। शहर के स्कीम नंबर 19 निवासी व्यक्ति को सिम बंद होने का झांसा देकर 1.70 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर की स्कीम नंबर 19 निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मचारी राजेंद्र कुमार गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 जनवरी को उसके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसकी सिम बंद होने की जानकारी दी और दोबारा से शुरू करवाने के लिए एक नंबर देकर कॉल करने के लिए कहा। उस समय उस नंबर पर कॉल रिसीव नहीं हुई तो कुछ समय बाद वापस उसी नंबर से कॉल आई और बताया कि वह एयरटेल कंपनी से सीनियर अधिकारी बोल रहा है। आपका मोबाइल नंबर फाइव जी में अपडेट होना है। अन्यथा यह बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए उसने मोबाइल पर क्वीक ऐप डाउनलोड करवाने की बात कही। जिससे उन्होंने 11 रुपये फीस काटने को कहा। इसके बाद जब उसने इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से 11 रुपये की फीस भर दी। इसके कुछ समय बाद ही उसके खाते से 1.70 लाख रुपये कट गए। मामले में शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed