{"_id":"6ef8c9330dc3f4d6f94a3f52b9b9a65f","slug":"jind-daughter-in-army-lieutenant-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद की बेटी बनी सेना में लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद की बेटी बनी सेना में लेफ्टिनेंट
जींद/ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2013 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला जींद के गांव जाजवान की वीनू मोर सेना में लेफ्टिनेंट बनी है। वीनू ने शनिवार को ऑफिसर ट्रेनिंग केंद्र चेन्नई में कमीशन प्राप्त किया।
इस मौके पर वीनू मोर के परिजन भी मौजूद रहे। इसकी खबर गांव में पहुंचते ही जश्न का माहौल बन गया।
दिनभर घर पर बधाइयां देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। हर किसी की जुबान पर बस यही था कि बेटी बेटों से कहीं आगे है।
ऑनरेबल कैप्टन मनफूल मोर की बेटी वीनू मोर की पढ़ाई जींद के सेंट मीरा इंटरनेशनल स्कूल और मोतीलाल स्कूल में हुई। वीनू ने कैथल से बीटेक किया है।
शुरू से पढ़ाई में अव्वल वीनू सेना में बतौर अधिकारी भर्ती होकर देश सेवा का जज्बा था। अधिकारी बनने के बाद उसकी यह इच्छा आज पूरी हो गई।
जाजवान गांव की वीनू ऐसी पहली लड़की है, जो सेना में बतौर अधिकारी भर्ती हुई। वीनू ने बताया कि पिता के सेना में कार्यरत होनेे के कारण उसनेे बचपन में ही यह तय कर लिया था कि वह भी बड़ी होकर सेना में भर्ती होगी और देश सेवा को अपना लक्ष्य बनाएगी।
वीनू ने एसएसबी कंप्यूटर साइंस में ऑल इंडिया मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।