{"_id":"3a0b274300cb0b49901c6e9c7c23a49a","slug":"jhhajar-punishment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखी सजा: पत्नी करेगी आराम, पति पालेगा बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखी सजा: पत्नी करेगी आराम, पति पालेगा बच्चे
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 04 Dec 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के झज्जर में एक रोचक मामला सामने आया है। यहां एक पति को यह सजा मिली है कि उसकी पत्नी आराम करेगी और वह घर में बच्चे पालेगा।
विज्ञापन
मामला जसौरखेड़ी गांव का है। पति शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था जिस वजह से पत्नी के शरीर पर नीले निशान तक पड़ जाते थे।
कई सालों अत्याचार सहने के बाद पत्नी ने महिला सेल में पति की शिकायत कर दी जहां उसे एक महीने तक घर में बच्चे संभालने की सजा मिली है।
इस दौरान पत्नी मायके में आराम करेगी और पति घर का सारा काम देखेगा।
इस दंपत्ति की शादी 8 साल पहले हुई थी। हाल ही में पत्नी ने एसपी ऑफिस में पति की शिकायत की।