{"_id":"01713addd740a9e6b9264ad35136859b","slug":"jhajjar-plant-a-model-for-pak","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ली थर्मल प्लांट बनेगा पाकिस्तान के लिए मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ली थर्मल प्लांट बनेगा पाकिस्तान के लिए मॉडल
झज्जर/ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2013 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़ली का सीएलपी-3 सुपर थर्मल प्लांट पाकिस्तान में कोयले पर आधारित बिजली के उत्पादन के लिए मॉडल साबित होगा।
इसके साथ ही यह प्लांट हिंदुस्तान-पाकिस्तान के संबंधों को बेहतर मोड़ देने की दिशा में सेतु की भूमिका भी निभाएगा। झाड़ली थर्मल प्लांट में बिजली उत्पादन की तकनीक का जायजा लेने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई और वहां के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री मोहम्मद शाहबाज शरीफ शुक्रवार को झज्जर स्थित प्लांट में पहुंचे।
लगभग डेढ़ घंटे के व्यस्त कार्यक्रम के दौरान शरीफ ने प्लांट की कार्यप्रणाली के बारे में जाना। उनके साथ केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के निदेशक फूलचंद्र, हांगकांग की कंपनी द्वारा संचालित सीएलपी-3 सुपर थर्मल प्लांट की कंपनी-सेप्को के प्रेसिडेंट झांग होंग सोंग, झाड़ली प्लांट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुब्रत घोष, जीएम तरुण बजाज, गौतम बिश्वास और अजीत कुमार उपस्थित थे।
सुबह 11 बजे विशेष मेहमान के झाड़ली पॉवर प्लांट परिसर में पहुंचने पर जिला पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और पारंपरिक ढंग से अभिवादन किया। चाइनीज इलेक्ट्रिक कॉरपोरेशन (सेप्को-3) ने शरीफ को यहां स्थापित कोयले पर आधारित अपने प्लांट के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिष्टमंडल ने सेप्को के प्रजेंटेशन को भी देखा। इस प्लांट के टरबाइन हाउसेज, कंट्रोल रूम, स्विच यार्ड और कूलिंग टावर क्षेत्र का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।
पाकिस्तान सरकार की ओर से इंडोनेशियन कोल पर आधारित सेप्को के बिजली संयंत्र स्थापित करने की योजना है। इसी के तहत पाक प्रतिनिधिमंडल ने भारत में बिजली उत्पादन के तरीके और तकनीक देखने की इच्छा जताई थी। इसके बाद केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने दिल्ली के समीप हांगकांग की कंपनी द्वारा संचालित सीएलपी के झाड़ली प्लांट का चयन किया था। झाड़ली में एनटीपीसी का भी इंदिरा गांधी सुपर थर्मल पॉवर प्लांट है।
प्लांट के कर्मचारियों से भी बातचीत की
प्लांट के प्रभारी सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुब्रत घोष ने बताया कि पाक प्रतिनिधिमंडल को सेप्को द्वारा बताया गया कि इस कंपनी द्वारा ओडिशा में झाड़सुगुरा, गुजरात में अदानीमुद्रा सहित कई प्लांट स्थापित किए गए हैं। कुडालोर तमिलनाडु में एक अन्य इकाई निर्माणाधीन है। यहां स्थापित 660-660 मेगावाट उत्पादन क्षमता के दोनों यूनिटों को पूरी क्षमता से उत्पादन करता देख शरीफ से खुशी जताई। झाड़ली प्लांट की बेहतर रखरखाव प्रणाली को भी उन्होंने सराहा। पाक शिष्टमंडल ने इस पॉवर प्लांट में बिजली उत्पादन में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों से भी बातचीत की।