फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar become an education hub in the NCR

एनसीआर में एजुकेशन हब बन रहा झज्जर

Fri, 20 Dec 2013 09:32 PM IST
झज्जर/ब्यूरो
झज्जर/ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2013 09:32 PM IST
विज्ञापन
Jhajjar become an education hub in the NCR
हरियाणा के जिला झज्जर में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. एमएम पल्लम राजू और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली के विस्तार परिसर की शनिवार 21 दिसंबर को गांव बाढ़सा में आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन


इस परिसर में आईआईटी, दिल्ली की ओर से कौशल विकास केंद्र और जैव-विज्ञान अनुसंधान पार्क विकसित किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण परियोजना के साथ ही झज्जर जिला अंतरराष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक केंद्रों में शामिल हो जाएगा।

गांव बाढ़सा में आईआईटी से पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली ने अपनी आउटरीच ओपीडी स्थापित की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बाढ़सा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान स्थापित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी है।

सरकारी क्षेत्र में यह देश का पहला कैंसर संस्थान होगा। झज्जर जिला तकनीकी और मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में ही नहीं बल्कि न्यूक्लियर रिसर्च के मामले में भी अपनी पहचान स्थापित करने जा रहा है।
विज्ञापन


गांव जसौर खेड़ी-खेड़ी जसौर में ग्लोबल सेंटर फॉर न्यूक्लियर एनर्जी पार्टनरशिप (जीसीएनईपी) भी शीघ्र ही कार्य आरंभ कर देगा।

हरियाणा सरकार की ओर से गांव मातनहेल में देश की पहली पुलिस यूनिवर्सिटी खोलने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक तौर पर मंजूर किया जा चुका है।

झज्जर में ही हरियाणा सरकार के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की तैयारी भी अंतिम रूप में चल रही है।

उम्मींद की जा रही है कि नए शिक्षण सत्र से इंजीनियरिंग कॉलेज में कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी। जबकि डी.आई.ई.टी.(डाइट), माछरौली में भी दाखिले शुरू होंगे।


हरियाणा के लिए महत्वपूर्ण दिन : दीपेंद्र

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 21 दिसंबर का दिन न केवल झज्जर बल्कि हरियाणा के लिए महत्वपूर्ण दिन है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री झज्जर के साथ-साथ सोनीपत में भी आईआईटी के अन्य परिसरों का शुभारंभ करेंगे।

हरियाणा सरकार और केंद्र की यूपीए सरकार के संयुक्त प्रयासों से पूरे प्रदेश में देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान खोले जा रहे हैं।

गुड़गांव में डिफेंस यूनिवर्सिटी, महेंद्रगढ़ में सेंट्रल यूनिवर्सिटी, अंबाला और रोहतक में टूल रूम, कुरूक्षेत्र में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, सिरसा में फल उत्कृष्टता केंद्र आदि महत्वपूर्ण परियोजनाएं स्थापित होना हरियाणा की एक बड़ी उपलब्धि है। इन संस्थानों से हरियाणा में आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed