फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   zebra crossings are not visible on city roads

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर की सड़कों पर नजर नहीं आती जेब्रा क्रॉसिंग

Sun, 17 Dec 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 17 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
zebra crossings are not visible on city roads
झज्जर। शहर में एक-दो स्थानोें पर छोड़कर सड़कों पर जेब्रा क्रॉसिंग नहीं बनाई गई है। जहां है भी वहां धुंधली पड़ गई है। वहीं यातायात व्यवस्था भी लचर है। अक्सर वाहन चालक जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन खड़ा कर देते हैं जिससे लोगों के लिए सड़क पार करना खतरनाक साबित होता है।
विज्ञापन

शहर में कहीं भी जेब्रा क्राॅसिंग नजर नहीं आती जिससे पैदल चलने वालों को परेशानी होती है। वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन खड़ा कर देते हैं लेकिन इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है। शहर के मेडिकल रोड पर कही-कहीं जेबरा क्रॉसिंग हल्की दिखाई दे रही है। शहर के सबसे व्यस्त छिकारा चौक, धौड़ चौक, आंबेडकर चौक, बीकानेर चौक, सिलानी गेट, राव तुलाराम चौक के अलावा शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लघु सचिवालय गुरुग्राम रोड, बाईपास व विभिन्न सड़कों पर जेब्रा क्रॉसिंग नजर नहीं आ रही है। ऐसे में सड़क पार करते समय लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। सबसे अधिक महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को होती है। उन्हें सड़क पार करने में परेशानी होती है। जेब्रा क्रॉसिंग का चिन्ह सड़कों पर होना जरूरी होता है लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


शहर के भगत सिंह चौक से लेकर आंबेडकर चौक, बीकानेर चौक से लेकर आंबेडकर चौक, सिचांई विभाग के विश्राम गृह से लेकर तलाव रोड बाईपास तक की सड़कों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनवाई जाएगी।-अरुण कुमार, कनिष्ठ अंभियता, लोक निर्माण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed