फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youths attacked the dhaba in village Bamnoli

गांव बामनोली में युवकों ने ढाबे पर बोला हमला

Mon, 21 Mar 2022 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Youths attacked the dhaba in village Bamnoli
बहादुरगढ़। गांव बामनोली में कुछ नकाबपोश युवकों ने पूर्व सरपंच के पति के ढाबे पर हमला कर दिया। ढाबे में तोड़फोड़ की गई। साथ ही यहां कर्मचारियों को भी पीटा गया। इससे वे घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गांव बामनोली में यह ढाबा दीपक उर्फ माइकल का है और उनकी पत्नी गांव की सरपंच रही हैं। ढाबे पर उत्तराखंड के गढ़वाल के गांव बुडोणी निवासी लक्ष्मण सिंह के अलावा गढ़वाल के गांव धौलगी का मोहन व दीवान, बिहार के वैशाली के भगदानपुर के अमन काम करते हैं। शुक्रवार रात को करीब 9 नौ बजे सभी कर्मचारी ढाबे को बंद करके अंदर आराम कर रहे थे। इसी बीच 8-9 नकाबपोश युवक अंदर घुस आए और डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। ढाबे के अंदर बने ऑफिस के शीशे तोड़ डाले। होटल का गेट, काउंटर, एलईडी, वॉश बेसिन के अलावा फ्रिज व अन्य चीजों को भी तोड़ डाला। लक्ष्मण व मोहन को डंडों से पीटा। डर के मारे मोहन चहारदीवारी कूद गया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है जब हमलावर अंदर घुसे तो होटल के कर्मचारी इधर-उधर भाग रहे हैं। एक कर्मचारी ढाबे के जाल पर चढ़कर दूसरी तरफ कूद गया। हमलावरों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। बाद में उन्होंने किसी तरह ढाबा मालिक दीपक को फोन किया। वह ढाबे पर पहुंचा और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया। हमलावर युवक इको गाड़ी व बाइक से आए थे। इधर ढाबा मालिक दीपक ने बताया कि हमलावरों द्वारा की गई तोड़फोड़ से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना लाइनपार प्रबंधक निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed