फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth should do natural farming, government will give subsidy

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्राकृतिक खेती करें युवा, सरकार देगी अनुदान

Sun, 01 Oct 2023 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 01 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Youth should do natural farming, government will give subsidy
बहादुरगढ़। युवा किसान प्राकृतिक खेती पर फोकस करें। युवाओं को सरकार की ओर से अनुदान आधारित योजनाओं का हर प्रकार से लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे युवा अपना फसल उत्पाद बेचना सीखें। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने छारा व बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में किसान को केंद्र बिंदु में रखकर प्रदेश व केंद्र सरकार ने नीतियां बनाई हैंं। किसानों के खातोंं मेंं सीधे पैसे भेजने की व्यवस्था हमारी सरकार ने की है। कृषि, मत्स्य व पशुपालन विभाग का बजट चार से पांच गुणा हमारी सरकार ने बढ़ाया है। पीएम फसल बीमा योजना के तहत किसानों ने लगभग 1800 करोड़ रूपये जमा किए थे, कुछ धनराशि किसानों ने जमा कर ली, जबकि बीमा कंपनियों से किसानों को साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये दिलवाए हैं। ने अभी तक कुल मिलाकर प्रदेश के किसानों के खातों में 16 हजार 500 करोड़ रूपये भेजे हैं। कृषि मंत्री जे पी दलाल ने बहादुरगढ़ स्थित सेक्टर के सामुदायिक भवन में विश्वरीय ब्रहाकुमारीज संस्थान द्वारा प्राकृतिक खेती पर आधारित कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, चेयरमैन कप्प्तान बिरधाना , वाइस चेयरमैन मा. राजीव, चेयरपर्सन नीलम अहलावत, दीपक पहलवान, युद्घवीर सहित कई गांवों से पंचायत, गणमान्य लोग और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

धर्मशाला का उद्धाटन किया
गांव छारा मेंं पंहुचने पर मंदिर में कैप्टन करण सिंह दलाल की पुण्य स्मृति में दादा श्याम समुद्र दास धर्मशाला का उद्घाटन किया। इस उपरांत उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनींं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed