Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth should contribute to unity by following the ideals of Sardar Patel: Baroli

सरदार पटेल के आदर्शों को पर चलकर एकता में योगदान दें युवा : बड़ौली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Youth should contribute to unity by following the ideals of Sardar Patel: Baroli
31jjrp10- बेरी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्याति​थि भाजपा नेता संजय कबलाना व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। देश की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम परिसर में रन फॉर यूनिटी एवं राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में युवाओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेते हुए देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी वर्षा खांगवाल ने की।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि भी उपस्थिति रहे। मुख्य अतिथि मोहन लाल बड़ौली ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। इस दौरान अतिथियों ने स्वयं भी दौड़ में भागीदारी करते हुए युवाओं का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि बड़ौली ने कहा कि समारोह का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान से परिचित कराना और राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीटीएम ऋतु, जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह, संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
-------------------
फोटो- 10
सरदार पटेल के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लें करें युवा : संजय कबलाना
बेरी। क्षेत्र में उपमंडल स्तरीय रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय कबलाना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ हर्बल पार्क में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि संजय कबलाना ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में एसडीएम रेणुका नांदल, नगरपालिका बेरी के चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान, मार्केट कमेटी चेयरमैन बेरी राजेंद्र शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजबीर शर्मा, नायब तहसीलदार मनोज कुमार उपस्थित रहे। संवाद

31jjrp10- बेरी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्यातिथि भाजपा नेता संजय कबलाना व अन्य। संवाद

31jjrp10- बेरी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्यातिथि भाजपा नेता संजय कबलाना व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed