{"_id":"65f86bdd452b1568350f065b","slug":"youth-should-come-forward-to-donate-blood-rajaram-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108791-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान के लिए आगे आएं युवा : राजाराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान के लिए आगे आएं युवा : राजाराम
Mon, 18 Mar 2024 09:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 18 Mar 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
साल्हावास। अमर उजाला फाउंडेशन और शहीद भगत सिंह युवा क्लब गोरिया के संयुक्त तत्वावधान में भुक्कर धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 90 लोगों ने रक्तदान किया।
इस मौके पर बीडीपीओ राजाराम ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान का कोई विकल्प नहीं होता। लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। एम्स बाढ़सा की टीम ने सेवा दर। रक्तदान के लिए 103 युवाओं ने पंजीकरण करवाया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रकाश चंद और विशिष्ट अतिथि मातनहेल ब्लॉक के सरपंच एसोसिएशन के प्रधान कैप्टन बिजेंद्र सिंह ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर की अध्यक्षता विक्रम भुक्कर व अनिल ने की।
मैं आज छठी बार रक्तदान कर रहा हूं। पहले मेरे मन में रक्तदान को लेकर कई प्रकार की भ्रातियां थी, जो अब दूर हो गई है। मेरी युवाओं से अपील है कि रक्तदान जैसे कार्य में वो अवश्य भाग लें।
विज्ञापन
विक्रम, रक्तदाता
मैंने करीब दो साल पहले ही रक्तदान करना शुरू किया है। आज पांचवीं बार रक्तदान किया है। रक्तदान का अनुभव बेहद अच्छा है। इससे शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती।
नवदीप राणा, रक्तदाता
मैंने दस माह पहले रक्तदान करना शुरू किया था। मैंने करीब दस माह पहले ही रक्तदान कर रहा हूं। आज मैंने तीसरी बार रक्तदान किया है। भविष्य में भी मेरा प्रयास रहेगा कि लगातार रक्तदान करता रहूं। रक्तदान के बाद काफी अच्छा महसूस होता है।
अनिल, रक्तदाता
रक्त का वैज्ञानिक भी विकल्प नहीं तलाश पाए हैं और युवा वर्ग को इस पुण्य कार्य में अवश्य भाग लेना चाहिए। मेरा भविष्य में नियमित रक्तदान करने का पूरा प्रयास रहेगा अब तक 20 बार रक्तदान कर चुका हूँ। रक्तदान को लेकर अवधारण बदल चुकी है।
नीनू, शर्मा
रक्तदान के शरीर और स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं है। इस शिविर में मैंने पहली बार रक्तदान किया है। शुरुआत में रक्तदान को लेकर मन में खौफ था, जो रक्तदान करने के बाद अपने आप ही दूर हो गया।
प्रवीण, रक्तदाता