{"_id":"6050f9948ebc3e8ca31ac264","slug":"youth-shot-six-bullets-for-protesting-against-snatching-bike-condition-critical-bahadurgarh-news-rtk6002290193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक छीनने का विरोध करने पर युवक को मारी छह गोलियां, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक छीनने का विरोध करने पर युवक को मारी छह गोलियां, हालत गंभीर
विज्ञापन
ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में उपचाराधीन घायल दिनेश। संवाद
- फोटो : Bahadurgarh
बादली रोड पर आंबेडकर पार्क के सामने बाइक छीनने का विरोध करने पर सोमवार रात को दो युवकों ने चालक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। युवक को 6 गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक की हालत चिंताजनक है। थाना शहर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों और एफएसएल की टीम ने वारदात स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य भी जुटाए हैं। मौके से पुलिस ने कई गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार आर्यनगर निवासी दिनेश बागवानी का काम करता है। वह शादी समारोह में फूलों से सजावट का कार्य भी करता है। सोमवार रात 11:30 बजे वह बाइक से बादली रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम के पास पहुंचा तो दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे बाइक छीनने लगे। जब दिनेश के इसका विरोध किया तो उक्त युवकों ने पिस्तौल निकाल उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। छह गोलियां लगने से दिनेश बेसुध हो गया। राहगीरों ने जब उसे लहूलुहान हालत में देखा तो वे उसे ऑटो में बैठाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद दिनेश को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। अभी दिनेश की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे पेट व हाथ पर 6 गोलियां लगी हुई हैं।
पुलिस ने मंगलवार को भी मौके से जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही शहर थाना प्रबंधक विजय कुमार के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी वारदात स्थल पर पहुंचे। मंगलवार को भी शहर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम ने दौरा कर साक्ष्य जुटाए। साथ में आसपास के क्षेत्र से भी वारदात को लेकर जानकारी जुटाई। जिस स्थान पर यह वारदात हुई है उसके नजदीक दिनेश की बाइक भी मिली है। ऐसे में पुलिस वारदात को सुलझाने के लिए कई पहलुओं को ध्यान रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। वारदात के पीछे असल वजह क्या रही, इसका खुलासा आरोपियों के पकड़े जाने व दिनेश के बयान दर्ज होने के बाद पता चल पाएगा। फिलहाल घायल दिनेश के बयान दर्ज नहीं हुए हैं।