फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth shot dead for protesting against car robbery

Jhajjar-Bahadurgarh News: गाड़ी लूटने का विरोध करने पर युवक को गोलियां मारी

Fri, 19 Jan 2024 10:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 19 Jan 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead for protesting against car robbery
बहादुरगढ़। दिल्ली रोहतक रोड पर पारले बिस्कुट कंपनी के निकट गाड़ी लूटने का विरोध करने पर एक युवक को गोलियां मार दी गई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना वीरवार देर रात 11 बजे हुई। इस दौरान एक हमलावर को पकड़ लिया गया। दूसरा भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल की पहचान महेश निवासी जौंती, दिल्ली के रूप में हुई। महेश वीरवार को पटेल नगर निवासी अपने दोस्त अमित के साथ बहादुरगढ़ में था। देर रात करीब 11 बजे दोनों पारले बिस्कुट कंपनी के निकट मौजूद थे। इसी दौरान दो व्यक्ति इनके निकट आए और इनसे पिस्तौल के दम पर गाड़ी छीनने लगे। इसी बात पर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। जिसके बाद बदमाशों ने महेश पर गोलियां चला दी। महेश को दो गोलियां लगी है। इसके बाद दोनों हमलावर भागने लगे तो लोगों ने एक आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन

महेश को बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके हाथ और पांव में गोली लगी है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से पकड़े गए युवक की पहचान काला के रूप में हुई है। यह दिल्ली के नांगल ठाकरान का रहने वाला है। गोली मारकर भागने वाला आरोपी बख्तावपुर, दिल्ली का लड्डू बताया जा रहा है। देर रात तक पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गोली लूटपाट के मकसद से मारी गई या कोई और वजह रही, ये अभी जांच का विषय है। सेक्टर 6 थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed