फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth killed in car-bike collision, fellow injured

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, साथी घायल

Mon, 08 May 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 08 May 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in car-bike collision, fellow injured
बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली मार्ग पर झज्जर रोड फ्लाईओवर के निकट शनिवार देर शाम एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। कार सवार को भी चोट आई है।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार को भी चोट आई हैं। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिासें को सौंप दिया। वहीं घायल की हालत में भी सुधार हो रहा है। पवन की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सेक्टर-6 थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार की शाम को झज्जर रोड फ्लाईओवर के पास हुआ। एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक और गाड़ी दोनों रेलिंग तोड़कर संतर में गिर गई। गाड़ी पेड़ पर जाकर अटक गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर चोट आई। उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां बाइक चालक करीब 25 वर्षीय पंकज निवासी झज्जर को मृत घोषित कर दिया गया। घायल पवन निवासी गांव उदईपुर, जिला बलरामपुर, उत्तर प्रदेश व हाल निवासी लाइनपार को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर सेक्टर-6 थाने से पुलिस अस्पताल में पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। एक टीम पीजीआईएमएस में घायल पवन के बयान लेने पहुंची। पवन ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से पेंटर है। पवन का आरोप था कि हादसा कार चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जांच अधिकारी विकास का कहना है कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है। जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed