{"_id":"66b7d9c4eb89053697040ce7","slug":"youth-dies-in-vehicle-collision-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112740-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Sun, 11 Aug 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। हसनपुर गांव स्थित चौपाल के पास गाड़ी चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
सोनीपत के बिचपडी निवासी संतोष ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह गांव हसनपुर में मजदूरी करता है। 9 अगस्त की रात को उसका पति रामभज खेत में पानी देने के लिए जा रहा था। वह भी उसके साथ स्कूटी पर थी। जब हम गांव हसनपुर की चौपाल के पास पहुंचे तो उसके पति स्कूटी को रोककर परचून की दुकान से बीड़ी लेने चले गए। इस दौरान झज्जर की तरफ से एक गाड़ी चालक तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी लाया और उसके पति को सीधी टक्कर मारकर भाग गया। राहगीरों की मदद से वह अपने पति को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन उसके पति ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।