फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth dies in dispute over water container; case registered against 7 people for murder and under the SC/ST Act.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पानी के कैंपर को लेकर विवाद में युवक की मौत, 7 लोगों पर हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in dispute over water container; case registered against 7 people for murder and under the SC/ST Act.
बहादुरगढ़। आसौदा थाना के अंतर्गत गांव रोहद में पानी के कैंपर को भरने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस में मामले में सात आरोपियों के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता अजय कुमार निवासी गांव भगौतीपुर खुटाना, जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), जो वर्तमान में रूप नगर, दिल्ली में किराये पर रहते हैं, ने शिकायत दी कि उनके भतीजे हंसराज कुमार जो गांव रोहद में किराये पर रहकर काम करते थे। हंसराज का 19 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे पानी के कैंपर को भरने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने हंसराज के साथ मारपीट की, जातिसूचक शब्द कहे और लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हंसराज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर सात लोगो के खिलाफ थाना आसौदा में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, मामले की जानकारी के लिए अधिकारियों को फोन किया गया उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed