फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth dies due to hanging in suspicious circumstances

Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने से युवक की मौत

Wed, 07 Dec 2022 08:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to hanging in suspicious circumstances
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के शंकर गार्डन कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने से एक युवक की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है युवक ने मानसिक परेशानी के चलते यह कदम उठाया होगा। फिलहाल लाइनपार थाना पुलिस ने शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान पर घटना को हादसा मानकर कार्रवाई की है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अजीत गौतम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अजीत गौतम जिला काशगंज उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और शंकर गार्डन में अपने भाई-भाभी के साथ रहता था। सोमवार की शाम अजीत गौतम ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। इस पर जब परिजनों की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे संभाला, मगर तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। इसकी सूचना मिलते ही लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। मंगलवार की सुबह पलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। अजीत गौतम अविवाहित था और सेक्टर-17 स्थित किसी कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed