फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth dies after hanging himself under suspicious circumstances

Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध हालात में फंदा लगाने से युवक की मौत

Wed, 20 Dec 2023 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 20 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after hanging himself under suspicious circumstances
बहादुरगढ़। गांव आसौदा में संदिग्ध हालात में फंदा लगाने से एक युवक की मौत हो गई। युवक ने यह कदम किन कारणों के चलते उठाया, इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। मृतक की पहचान आकाश (21) निवासी गांव नहल, जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आकाश आसौदा गांव में किराए के कमरे पर रहता था और प्लाईवुड कंपनी में काम करता था। मंगलवार को उसने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। घटना का पता उस वक्त लगा, जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया। आकाश के साथ वाले कमरे में रहने वाले सन्नी ने बताया कि आकाश अकसर उसके पास खाना खाता था, मगर शाम को जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसने जाकर देखा तो कमरे की अंदर से कुंडी लगी हुई थी। उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, मगर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उसने खिड़की से देखा तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना आकाश के परिचितों को दी। उधर सूचना मिलने पर आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे फंदे से नीचे उतारा गया। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की है। आकाश तीनों भाईयों में सबसे बड़ा था। आकाश ने यह कदम किन कारणों के चलते उठाया, यह घर वालों के लिए सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed