फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth dies after being hit by a vehicle

Jhajjar-Bahadurgarh News: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 31 Mar 2023 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a vehicle
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव रोहद में नेशनल हाईवे-9 पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सड़क पार करते वक्त युवक किसी वाहन की चपेट में आया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान करीब 18 वर्षीय आदित्य के रूप में हुई है। आदित्य मूल रूप से बहराइच, उत्तर प्रदेश का निवासी था। पिछले कुछ समय से परिवार सहित गांव रोहद में रह रहा था। रोहद स्थित एक कंपनी में काम करता था। बुधवार की शाम को कंपनी से छुट्टी के बाद घर के लिए चला। जब दहकोरा कट के पास सड़क क्रॉस कर रहा था तो किसी वाहन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसे काफी चोट आई। राहगीरों ने उसे सांपला के एक अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर बड़ा भाई अलखराम सहित अन्य परिजन अस्पताल में पहुंचे। गंभीर हालत के चलते आदित्य को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रात को आदित्य ने दम तोड़ दिया। उधर, सूचना पाकर आसोदा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वीरवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई। आदित्य के बड़े भाई अलखराम की शिकायत पर इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आदित्य किस वाहन की चपेट में आया, यह अभी पता नहीं चल सका है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस मार्ग पर सीसीटीवी चेक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed