{"_id":"640ef35cb43d5b32d701ad83","slug":"youth-died-in-accident-on-rohtak-jhajjar-national-highway-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक-झज्जर नेशनल हाईवे पर हादसा: ट्राला और बाइक की टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक-झज्जर नेशनल हाईवे पर हादसा: ट्राला और बाइक की टक्कर, युवक की मौत
Mon, 13 Mar 2023 03:26 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बेरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बेरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 13 Mar 2023 03:26 PM IST
सार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव गांगटान निवासी राकेश पुत्र चांदराम अपनी बाइक पर सवार होकर झज्जर से अपने गांव वापिस जा रहा था जब वह गांव लकड़िया के पास पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार ट्राला ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झज्जर रोहतक नेशनल हाईवे पर ट्राला बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद डीघल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव गांगटान निवासी राकेश पुत्र चांदराम अपनी बाइक पर सवार होकर झज्जर से अपने गांव वापिस जा रहा था जब वह गांव लकड़िया के पास पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार ट्राला ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद राकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राकेश झज्जर में प्राइवेट नौकरी करता था। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाट फार्म कर दी।
विज्ञापन