{"_id":"692f4891775c5f0a620cc691","slug":"youth-congress-organised-a-candle-march-to-get-justice-for-aman-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119300-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अमन को न्याय दिलाने के लिए युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अमन को न्याय दिलाने के लिए युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
Wed, 03 Dec 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो 75: अमन की मौत पर कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। लाइनपार वत्स काॅलोनी निवासी बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन की असमय मौत के बाद न्याय की मांग लगातार तेज होती जा रही है। मंगलवार शाम को हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लेकर दिवंगत खिलाड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कैंडल मार्च का नेतृत्व हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने किया। इस दौरान अमन के परिजन भी मौजूद रहे, जिन्होंने हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां थामकर अपने बेटे को नमन किया और सरकार से सख्त कार्रवाई की अपील दोहराई। मार्च के दौरान लोगों ने अमन को इंसाफ दो के नारे भी लगाए।
कैंडल मार्च स्टैंडर्ड स्वीट्स, लाल चौक से शुरू होकर रेलवे रोड होते हुए ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम तक पहुंचा। इसी स्टेडियम में कुछ दिन पहले बास्केटबॉल पोल गिरने से वत्स कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय खिलाड़ी अमन की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही शहर में गहरा रोष है और लोगों का कहना है कि यह हादसा पूरी तरह लापरवाही का नतीजा है।
विज्ञापन
मार्च के दौरान युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि अमन एक उभरता हुआ खिलाड़ी था और परिवार का इकलौता बेटा था। आगे चलकर वह परिवार का सहारा बनना था, लेकिन स्टेडियम में रखरखाव की गंभीर लापरवाही ने एक होनहार युवक की जान ले ली। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद घायल अमन को समय पर और उचित इलाज नहीं मिला।
पीजीआई रोहतक के डॉक्टरों द्वारा लापरवाही बरतने के कारण उपचार में देरी हुई, जिसकी वजह से अमन की जान नहीं बच सकी। निशित कटारिया ने मांग की कि अमन के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रशासन और सरकार से कहा कि स्टेडियम के जिम्मेदार अधिकारियों और इलाज में लापरवाही करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। अमन को न्याय दिलाना ही उसे सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
अमन के पिता सुरेश, मां कांता देवी, दादी ओमपति ने बताया कि हम अपने बेटे अमन को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसी सिलसिले में कैंडल मार्च निकाला कर श्रद्धांजलि दी गई है। हमें सरकार से पांच लाख का मुआवजा नहीं बल्कि दोषियों पर कार्रवाई चाहिए। अब तक प्रशासन ने हमारी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है। हमारी एक ही मांग है कि दोषियों पर कार्रवाई हो। उन्हें सजा मिले। एफआईआर दर्ज हो।
हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बचने नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से अमन के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और 5 करोड़ रुपये मुआवजा प्रदान करने की मांग की।