{"_id":"6084741d8ebc3e5924448761","slug":"youth-beaten-to-death-with-sticks-and-sticks-jhjhar-news-rtk605883324","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या
विज्ञापन
बेरी। गांव गोच्छी में लाठी-डंडों से पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह युवक घायल अवस्था गांव में सड़क किनारे पड़ा था। इसकी सूचना परिजनों को मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान गांव गोच्छी निवासी मंजीत 31 पुत्र दलजीत के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार मंजीत शराब का आदी था और शुक्रवार की देर शाम को बहराना के युवक के साथ झगड़ा हुआ था। शनिवार की सुुबह परिजनों को गांव में सड़क पर मंजीत खून से लथपथ घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला। परिजन मंजीत को बेरी के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को बेरी के नागरिक अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवक मृत हालत में आया है। सूचना पाकर बेरी थाने से पुलिस अस्पताल पहुंची तो युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
गोच्छी गांव निवासी दलजीत ने बताया कि उसके बेटे की युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि बहराना गांव के किसी व्यक्ति ने उसके बेटे की पीट-पीटकर हत्या की है। लेकिन हत्या किए जाने के पीछे कारण क्या रहे और हत्या करने वाला कौन हैं। इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तह मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव गोच्छी में युवक की हत्या के मामले में बहराना गांव के अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की होने के बाद सच्चाई का पता चल पाएगा, हत्या के पीछे कारण क्या रहे। मृतक के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
- सत्यवान, पुलिस थाना प्रभारी, बेरी।