फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth attacked with knife, seriously injured

युवक पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल

Tue, 17 Aug 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with knife, seriously injured
बहादुरगढ़। कसार के पास कबाड़ी की दुकान पर काम करने वाले कारिंदे और तीन युवकों के बीच झगड़ा हो गया। तीन युवकों ने कारिंदे पर चाकू हमला कर दिया। इससे उसके हाथ, गर्दन समेत शरीर के कई अन्य अंगों में चोट आई। उसकी नकदी व मोबाइल फोन भी छीन लिया। हमलावर युवक भागने लगे तो घायल युवक ने एक बाइक सवार को दबोच लिया।
विज्ञापन

रोहतक जिले के गांव आंवल के संदीप फिलहाल कसार रोड पर सेक्टर-16 में रहता है। संदीप ने बताया कि वह कसार के रहने वाले सुरेंद्र की कबाड़ की दुकान में कार्य करता है। रात के समय वह दुकान के छप्पर में ही सोता है। सोमवार की रात करीब 10 बजे वह यहां सो रहा था तो तीन युवक उसके पास आए। उन्होंने पहले उससे बीड़ी मांगी। जब वह बीड़ी निकालकर देने लगा तो इसी दौरान अचानक तीनों युवकों ने उसे पकड़ लिया। उस पर चाकू से वार करते हुए उसकी जेब से 600 रुपये निकाल लिए और मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन

संदीप के अनुसार सड़क पर खड़ी बाइक पर बैठकर जब आरोपी भागने लगा तो उसने उसको पीछे से पकड़ लिया। इससे वह सड़क पर जा गिरा। उसको चोट भी आई। चाकू लगने से जख्मी हुए संदीप को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाया गया। इस दौरान बाइक सवार युवक को भी चोटें आई। सूचना मिलने पर सेक्टर-6 थाना क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी युवक के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed