{"_id":"6a2c0f1b3be89e730c0949ac","slug":"youth-arrested-with-made-in-usa-automatic-pistol-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1006-136231-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मेड इन यूएसए मार्का आटोमेटिक पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मेड इन यूएसए मार्का आटोमेटिक पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
Sat, 13 Jun 2026 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 13 Jun 2026 05:21 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने बेरी रोड स्थित छोटा बाईपास के पास से एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के नरेला निवासी शंकर के रूप में हुई है।
स्पेशल स्टाफ की टीम 11 जून की रात भगत सिंह चौक के पास गश्त पर थी। इसी दौरान एक सूचना मिली कि छोटा बाईपास बेरी मोड़ पर हरे रंग की टी-शर्ट और लोअर पहने एक युवक खड़ा है जिसके पास अवैध हथियार है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए स्थान पर दबिश दी।
पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और तेज कदमों से पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर कुछ ही कदमों की दूरी पर उसे दबोच लिया।
तलाशी में मिला मेड इन यूएसए मार्का पिस्तौल
पूछताछ में युवक ने अपना नाम शंकर निवासी स्वतंत्र नगर, नरेला, दिल्ली बताया। जब पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसकी लोअर की दाहिनी जेब से एक अवैध देशी पिस्तौल बरामद हुई। पिस्तौल की मैगजीन की जांच करने पर उसमें एक जिंदा कारतूस पाया गया। बरामद की गई पिस्तौल की बैरल सहित बॉडी की लंबाई 16.5 सेंटीमीटर और बट की लंबाई 9 सेंटीमीटर है। पिस्तौल की बॉडी पर आटोमेटिक पिस्टल मेड इन यूएसए लिखा हुआ है।
विज्ञापन
ऑटोमेटिक हथियारों से हुई तीन बड़ी वारदात
पिछले कुछ दिनों से जिला ऑटोमेटिक हथियारों की गूंज से दहल रहा है। पहले 16 मई को सुबाना में, 31 मई को डीघल में और फिर दो मई को दुजाना में हत्या की वारदात हुई। इन तीनों ही हत्याओं में टारगेट पर तड़ातड़ गोलियां चलाई गईं। तीनों ही हत्याओं ने ऑटोमेटिक हथियारों का प्रयोग किया गया। अब पुलिस पता लगाने में जुटी है कि शंकर किसी वारदात को अंजाम देने आया था कि किसी को हथियार बेचने आया था।